देश

Seema Haider ने बेटे का रखा ऐसा नाम, सुनकर PAK को लगेगी मिर्ची! नामकरण को लेकर सुनाया मजेदार किस्सा

Seema Haider: किस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने घर में अपने नवजात बेटे का नामकरण संस्कार किया और उसका नाम “भारत” रखा। इस अवसर पर उन्होंने घर में जागरण कराया और मीडिया से बातचीत में हिंदू परंपरा का सम्मान जताया। सीमा ने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के अस्पताल में अपने छठे बच्चे को जन्म दिया। यह उनका सचिन मीणा के साथ दूसरा बच्चा है, जबकि उनके पहले पति से उनके चार बच्चे हैं।

Image

सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे का नामकरण किया।

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है। नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर बेटे का नामकरण हुआ। नामकरण संस्कार से पहले सीमा ने घर में जागरण कराया। मीडिया से बातचीत करते हुए सीमा ने कहा कि मेरे बेटा का नामकरण था। घर में जागरण भी कराया। हिंदू धर्म में जब घर में बेटा होता है तो नामकरण किया जाता है। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहीं हूं।

सीमा ने नामकरण को लेकर क्या कहा?

नामकरण को लेकर सीमा ने कुछ मजेदार जानकारी भी शेयर की। उन्होंने कहा कि जब पंडित जी ने जब नाम निकाला तो 'भ'अक्षर से आया। हम लोगों ने बहुत देर तक सोच विचार किया। इसके बाद हमने बच्चे का नाम 'भारत' रखने का फैसला किया।

बता दें कि गुरुवार को सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे का नामकरण संस्कार किया है। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। बताते चलें कि सीमा के पाकिस्तान पूर्व पति से चार बच्चे हैं। वहीं, सचिन मीणा के 2 बच्चे हैं।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आईं सीमा

चार साल पहले सीमा ने सचिन से शादी रचाई और वो नेपाल के रास्ते भारत आ गईं। पाकिस्तान में सीमा हैदर और गुलाम हैदर का विवाह 2014 में हुआ था। 2019 में गुलाम हैदर, सीमा और उनके चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया। उसी वर्ष सीमा ने पबजी खेलते समय नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन संपर्क किया।

10 मार्च 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहां उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। इसके बाद सीमा पाकिस्तान लौट गई, जबकि सचिन नोएडा आ गया। बता दें कि 21 जुलाई 2023 को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर याचिका लगाई थी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!