देश

पाकिस्तान की नई 'ड्रोन चाल' नाकाम, जम्मू के बिशनाह में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

  • Authored by: Ankit Bhat
  • Updated May 20, 2026, 04:35 PM IST

जम्मू कश्मीर में अब तक ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान चल रहा है। बता दें कि पिछले 38 दिन में 766 fir ड्रग्स को लेकर जम्मू कश्मीर में दर्ज की गई है।

Image

पाकिस्तान की नई 'ड्रोन चाल' नाकाम

जम्मू के बिशनाह में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास पाकिस्तान की ड्रोन (pakistan drone plot) वाली साजिश सुरक्षाबलों ने विफल कर दी है। बीएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने ड्रग्स का पैकेट रिकवर किया है। बता दें कि पाकिस्तान लगातार ड्रोन (pakistani drone) के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश कर रहा है। पर सुरक्षा बल बॉर्डर के इलाके में बेहद ज्यादा अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर बुधवार सुबह जम्मू जिले के बाहरी इलाके में एक आगे के क्षेत्र को घेर लिया। यह कदम तब उठाया गया जब एक खेत से एक पैकेट बरामद हुआ, जिसके बारे में संदेह है कि उसे सीमा पार से किसी ड्रोन द्वारा गिराया गया था।

गांव के खेतों में कुछ संदिग्ध सामग्री पड़ी देखी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुबह लगभग 10:45 बजे अलर्ट जारी किया गया। उस समय एक स्थानीय निवासी ने बिशनाह पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बहादुरपुर गांव के खेतों में कुछ संदिग्ध सामग्री पड़ी देखी। सूचना मिलते ही, बिश्नाह पुलिस स्टेशन से एक पुलिस टीम, संबंधित सुरक्षा अधिकारियों के साथ, तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने उस क्षेत्र को सुरक्षित किया और वहां कड़ा सुरक्षा घेरा बना लिया।

जम्मू कश्मीर में अब तक ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान

जम्मू कश्मीर में अब तक ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान चल रहा है। बता दें कि पिछले 38 दिन में 766 FIR ड्रग्स को लेकर जम्मू कश्मीर में दर्ज की गई है। 856 ड्रग्स से जुड़े हुए लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पिछले 38 दिन में तकरीबन 677 kg ड्रग्स जम्मू कश्मीर पुलिस ने रिकवर की है और तकरीबन 17 से 18 करोड़ तक की ड्रग 10 करोड़ की प्रॉपर्टी को भी डिमोलिश किया गया है।

पाकिस्तान लगातार ड्रग्स वाली साजिश रच रहा है

पाकिस्तान लगातार ड्रग्स वाली साजिश रच रहा है जिससे वह चाहता है ड्रग्स से आया हुआ पैसा आतंकवाद में लगाया जाए वहीं अब जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू कश्मीर पुलिस ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल