देश

मॉस्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप, एयरपोर्ट पर उतारा गया विमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 08:20 AM IST

Bomb in Moscow to Delhi flight : विमान में 386 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। विमान को रन-वे नंबर 29 पर उतारकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान की जांच पुलिस एवं बम स्क्वॉड ने की।

Image

landing

Bomb in Moscow to Delhi flight : गुरुवार रात मॉस्को से दिल्ली आ रहे एक यात्री विमान में बम होने की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फ्लाइट नंबर SU 232 में बम होने की सूचना दिल्ली इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस को रात करीब एक बजकर 28 मिनट पर मिली। फिर विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई। विमान में 386 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। विमान को रन-वे नंबर 29 पर उतारकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान की जांच पुलिस एवं बम स्क्वॉड ने की।

सूत्रों का कहना है कि मेल के जरिए अधिकारियों को विमान में विस्फोटक होने की सूचना दी गई। इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान

विमान में बम होने के बारे में दिल्ली पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बीती रात मॉस्को से दिल्ली आ रहे विमान में उसे बम होने की सूचना मिली। दिल्ली एयरपोर्ट पर इस विमान की लैंडिंग सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर हुई। विमान में सवार सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान की जांच की जा रही है।

गत जुलाई में भी आपात स्थिति में उतरा विमान

गत जुलाई में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। यह विमान दिल्ली से जबलपुर जा रहा था तभी चालक दल के सदस्यों ने केबिन से धुआं निकलता देखा। घटना के समय विमान 5000 फीट की ऊंचाई पर था। फिर विमान को आपात स्थिति में दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारकर यात्रियों को उसमें से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article