देश

Bads of Bollywood: शाहरुख की कंपनी और नेटफ्लिक्स के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े, दायर किया मानहानि का मुकदमा

वानखेड़े का आरोप है कि रेड चिलीज निर्मित और नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की गई वेब सीरीज "Ba*ds of Bollywood" झूठी, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रस्तुत करती है। इस मानहानि याचिका में समीर वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है..

Image

समीर वानखेड़े ने दायर किया मानहानि केस

Sameer Wankhede: IRS अधिकारी समीर वानखेड़े ने नेटप्लिक्स की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया है। वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। समीर वानखेड़े ने यह मुकदमा अभिनेता शाहरुख़ खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली कंपनी "रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड,ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य पक्षकारों के खिलाफ दायर किया है।

वानखेड़े का क्या आरोप?

वानखेड़े का आरोप है कि रेड चिलीज निर्मित और नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की गई वेब सीरीज "Ba*ds of Bollywood" झूठी, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रस्तुत करती है। इस मानहानि याचिका में समीर वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है, जिसे टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान करने का प्रस्ताव रखा गया है।

समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में कहा कि इस सीरीज को जानबूझकर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से बनाया गया है, जबकि उनसे जुड़ा मामला आर्यन खान प्रकरण में अब भी बॉम्बे हाईकोर्ट और NDPS विशेष न्यायालय, मुंबई में लंबित है। वानखेड़े ने यह भी आरोप लगाया कि सीरीज में एक पात्र “सत्यमेव जयते” का नारा लगाने के बाद अश्लील इशारा (मिडिल फिंगर दिखाना) करता है। यह कार्य राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान है और राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 का उल्लंघन है, जिसके तहत दंडनीय प्रावधान हैं।

याचिका में वानखेड़े ने कहा है कि सीरीज की सामग्री IT एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं का उल्लंघन करती है, क्योंकि इसमें अश्लील और आपत्तिजनक दृश्य हैं जो राष्ट्रीय भावना को आहत करते हैं। इस मानहानि याचिका में समीर वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है, जिसे टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान करने का प्रस्ताव रखा गया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article