देश

संभल सीओ अनुज चौधरी के पिता ने बेटे की जान को बताया खतरा, सरकार से मांगी सुरक्षा

Sambhal News: सीओ अनुज चौधरी के होली वाले बयान पर खूब बवाल मचा हुआ है। उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। इसी बीच, पुलिस अधिकारी के पिता बृजपाल सिंह चौधरी ने बेटे (अनुज चौधरी) की जान को खतरा बताया है।

Image

सीओ अनुज चौधरी के पिता ने बेटे की जान को बताया खतरा

Photo : Twitter

Sambhal: संभल के सीओ अनुज चौधरी के होली वाले बयान पर खूब बवाल मचा हुआ है। उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। इसी बीच, पुलिस अधिकारी के पिता बृजपाल सिंह चौधरी ने बेटे (अनुज चौधरी) की जान को खतरा बताया है। उन्होंने सरकार से उनकी सुरक्षा की मांग की है। अनुज चौधरी के पिता ने कहा कि जिस तरह से उनके बेटे को लेकर देश में माहौल बन रहा है, उन्हें लेकर बयान दिए जा रहे हैं, इससे उन्हें डर लग रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला पाकिस्तान तक पहुंच गया है। इसलिए, सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सरकार से अनुज चौधरी की सुरक्षा की मांग की है।

सांसद संजय सिंह के बयान पर भड़के सीओ अनुज चौधरी के पिता

आप नेता व सांसद संजय सिंह के 'लफंडर' बयान पर अनुज चौधरी के पिता ने कहा कि अगर वह अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने संजय सिंह से पूछा कि क्या अर्जुन पुरस्कार विजेता लफंडर होते हैं? उन्हें राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलता है, आप ऐसे बयान कैसे दे सकते हैं? बृजपाल सिंह चौधरी ने कहा कि लफंडर तो ऐसे होते हैं, संजय सिंह शराब बिक्री मामले में जेल के अंदर रहे, सारी दिल्ली को बेचकर खा गए, लफंडर तो ऐसे होते हैं। उन्होंने अपने बेटे के बयान पर कहा कि संभल का कोई भी मुसलमान उन्हें गलत नहीं बता रहा है। मुस्लिम कह रहे हैं कि सीओ साहब ने अच्छा किया और हम इस बात पर ध्यान देंगे, बल्कि उन्होंने नमाज का समय भी बदल लिया है।

बता दें कि यूपी के संभल सीओ अनुज चौधरी द्वारा होली और जुमे पर दिए एक बयान के बाद सियासत गर्म है। दरअसल, संभल सीओ अनुज चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि होली साल में एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार आता है। अगर किसी को रंग से परहेज है तो वह घर से बाहर न निकलें। होली के दिन घर से ही नमाज अदा करें। शुक्रवार को होली का पावन पर्व है और इस दिन जुमा भी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article