देश

Saif Ali Attack Case: सैफ अली हमला मामले में मुम्बई जेल में परेड कराई गई आरोपी शरीफुल इस्लाम की पहचान

Saif Ali Khan attack case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम का आइडेंटिफिकेशन परेड 5 फरवरी को ऑर्थर रोड जेल में कराया गया।

Image

सैफ अली खान मामले का आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Saif Ali Khan attack case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम का आइडेंटिफिकेशन परेड 5 फरवरी को ऑर्थर रोड जेल में कराया गया। कोर्ट के आदेश के बाद जेलर के कमरे में आइडेंटिफिकेशन परेड कराया गया, जहां आरोपी को पहचानने के सैफ अली खान के घर की दोनों आया भी पहुंची थीं। यह पहचान परेड जेल में सीनियर जेलर के कमरे में हुई।

कोर्ट से अनुमति लेकर तहसीलदार की मौजूदगी में यह पहचान परेड कराई गई। पहचान परेड के दौरान सैफ अली खान की स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप और आया जुनू भी मौजूद थीं।

शरीफुल को कुछ अन्य आरोपियों के साथ खड़ा किया गया और एलियामा और जुनू से आरोपी हमलावर की पहचान करने को कहा गया जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था और 16 जनवरी को उनके घर में घुसा था।

गौर हो कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बीते दिनों उनके घर में चाकू से हमला किया गया था, इस हमले में सैफ अली खान घायल हो गए थे। इस मामले में शरीफुल इस्लाम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। बारी-बारी से दोनों के सामने अन्य कैदियों के साथ शरीफुल को भी खड़ा किया गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article