मुंबई

सैफ अली खान के हमलावर की FRT रिपोर्ट आई सामने, CCTV फुटेज से मैच हुआ आरोपी का चेहरा

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी शरिफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी फुटेज से मैच हो गया है। बता दें कि आरोपी शरिफुल इस्लाम की फेस रिकग्निशन टेस्स (FRT) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाला शख्स और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी एक ही व्यक्ति हैं। फेस रिकग्निशन टेस्ट में इसकी पुष्टि हो गई है।

Image

अभिनेता सैफ अली खान

Photo : Times Now Digital

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी शरिफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी फुटेज से मैच हो गया है। बता दें कि आरोपी शरिफुल इस्लाम की फेस रिकग्निशन टेस्स (FRT) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाला शख्स और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी एक ही व्यक्ति हैं। फेस रिकग्निशन टेस्ट में इसकी पुष्टि हो गई है।

FRT टेस्ट से एक बात तो साफ हो गई कि पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, यह वही चोर है जिसने चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसपैठ की और फिर अभिनेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

14 दिन की न्यायिक हिरासत

मुंबई की एक अदालत ने सैफ अली खान पर हमले के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध बुधवार को ठुकरा दिया था। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजते हुए कहा था कि उसकी पुलिस हिरासत बढ़ाने के लिए कोई नया आधार नहीं दिया गया है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कोमल सिंह राजपूत ने आरोपी की हिरासत अवधि बढ़ाने के अनुरोध वाली मुंबई पुलिस की याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा था कि आगे की पुलिस हिरासत, कम से कम इस स्तर पर, उचित नहीं है।

गौरतलब है कि शरिफुल इस्लाम कथित तौर पर चोरी के इरादे से 16 जनवरी को तड़के सैफ के बांद्रा स्थित फ्लैट में घुसा था। सैफ से सामना होने पर शरिफु इस्लाम ने उन पर चाकू से कथित तौर पर छह बार वार किया और वहां से फरार हो गया। उसे 19 जनवरी को पड़ोसी ठाणे जिले से गिरफ्तार किया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें