देश

चीन पर हकीकत से परे थे नेहरू, मोदी सरकार दिखा रही आईना...ड्रैगन पर जयशंकर ने दिखाए सख्त तेवर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 06:53 PM IST

S Jaishankar on China: जयशंकर ने कहा कि देश के 75 सालों की विदेश नीति को देखें तो चीन को लेकर काफी तनाव रहा है। उन्होंने कहा, नेहरू और सरदार पटेल के बीच मतभिन्नता थी। मोदी सरकार चीन मामले में सरदार पटेल के तरीके पर विश्वास करती है।

Image

विदेश मंत्री एस जयशंकर

Photo : Twitter

S Jaishankar: आजादी के बाद विदेश नीति को लेकर एक बार फिर से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा है। विशेष तौर पर चीन को लेकर उनके रुख की जयशंकर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा, आजादी के बाद दो दशकों में चीन नीति में बहुत नरमी बरती गई और नेहरू ने चीन के साथ बातचीत में आदर्शवाद को तवज्जो नहीं दी।

इसके साथ ही समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि माओ जेडांग के चीन को कैसे डील करें? इस सवाल पर नेहरू और सरदार पटेल के बीच मतभिन्नता थी। जयशंकर ने इस दौरान कहा कि मोदी सरकार चीन मामले में सरदार पटेल के तरीके पर विश्वास करती है।

नेहरू नीति पर खड़े किए सवाल

जयशंकर ने कहा कि देश के 75 सालों की विदेश नीति को देखें तो चीन को लेकर काफी तनाव रहा है। उन्होंने नेहरू और सरदार पटेल के बीच मतभेद पर जोर डालते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट को लेकर यह मेरा मामला नहीं है कि हमें अनिवार्य रूप से सीट लेनी चाहिए। यह एक अलग बहस है। हालांकि, यह कहना कि सीट को हासिल करने का मौका पहले चीन को दिया जाना चाहिए, यह बहुत ही अजीब बयान है।

चीन के साथ माइंड गेम

जयशंकर से जब पूछा गया कि क्या माइंड गेम में भारत हमेशा चीन से हारा है? इस पर उन्होंने कहा, मैं नहीं समझता कि हम हमेशा हारे हैं। कुछ मामलों को तो आज समझ पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, पंचशील समझौता ऐसा ही एक उदाहरण है। उन्होंने पूर्वी लद्दाख में चीन की आक्रामकता पर कहा कि हम एक ऐसा रिश्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो आपसी सहमति पर आधारित हो। जब तक इसे पारस्परिकता को मान्यता नहीं दी जाती है, तब तक इस रिश्ते की प्रगति बिल्कुल मुश्किल होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article