देश

'टैरिफ लगाकर भारत को डरा नहीं सकता अमेरिका', रूस की ट्रंप को सख्त चेतावनी

रूस ने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ की कड़ी आलोचना की है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसे अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यावहारिक बताया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन जैसी प्राचीन सभ्यताओं को धमकियों और अल्टीमेटम से डराया नहीं जा सकता। लावरोव ने कहा कि ट्रंप की नीतियों के कारण कई देश नए ऊर्जा बाजारों की तलाश में हैं और भारत व चीन अमेरिका से दूर जा रहे हैं।

Image

टैरिफ पर रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

रूस ने ट्रंप टैरिफ की जबरदस्त आलोचना की है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत पर लगी अमेरिकी टैरिफ को अन्यायपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन जैसे प्राचीन सभ्यताओं को धमकियों और अल्टीमेटम से डराया नहीं जा सकता।

ट्रंप की भारत पर कार्रवाई अन्यायपूर्ण: रूस

न्यूज चैनल 'चैनल 1' के कार्यक्रम 'द ग्रेट गेम' में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप की नीतियों की वजह से कई देशों को नए ऊर्जा बाजार और संसाधन तलाशने पर मजबूर हो रहे हैं और उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। ट्रंप की गलत नीतियों की वजह से भारत और चीन, अमेरिका से दूर जा रहे हैं। भारत पर की गई कार्रवाई को विदेश मंत्री ने अनुचित और अन्यायपूर्ण और अव्यावाहरिक बताया है।

अमेरिका के प्रतिबंध से रूस को डर नहीं: सर्गेई लावरोव

अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की धमकियों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, सच कहूं तो मुझे रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों में कोई समस्या नहीं दिखती। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान उस पर अभूतपूर्व मात्रा में प्रतिबंध लगाए गए थे।"

ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया एक्स्ट्रा टैरिफ?

कुछ दिनों पहले रूसी तेल खरीद पर ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि रूस से तेल खरीदकर भारत यू्क्रेन युद्ध में उसकी मदद कर रहा है। हालांकि, भारत ने अमेरिका के इन आरोपों को खारिज किया है। भारत सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि हम किसी भी देश की राजनीतिक गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करते। वहीं, भारत राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं करेगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article