देश

Biryani Viral Video: हैदराबाद के एक होटल में बिरयानी को लेकर मचा बवाल,जमकर तोड़फोड़, सामने आया Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 06:54 PM IST

Biryani Viral Video: हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहां गर्म बिरयानी को लेकर एक होटल स्टाफ और एक परिवार के बीच झगड़ा हो गया उसके बाद बवाल हुआ।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

हैदराबाद में एक एक परिवार ने 31 दिसंबर को एक पार्टी के लिए बाहर किसी होटल में डिनर के लिए जाने का प्लॉन बनाया और उसके मुताबिक हैदराबाद के एक होटल में डिनर के लिए आए वहां उन्होंने मटन बिरयानी का ऑर्डर दिया, जिसके बाद उनका ऑर्डर सर्व हो गया, लेकिन बताते हैं कि उन्हें उसका स्वाद पसंद नहीं आया।

उन्होंने होटल के वेटर से उन्हें परोसी गई बिरयानी की शिकायत की उनका कहना था कि बिरयानी अच्छी नहीं है उनकी शिकायत थी कि जो मटन बिरयानी परोसी गई उसमें मटन पूरी तरह पका नहीं था यानी आधा पका हुआ मटन परोसा गया।

बिरयानी अच्छी नहीं होने पर परिवार ने बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया पर होटल स्टाफ ने उन पर भुगतान करने का दबाव डाला जिसके बाद बिगड़ गई और बात मारपीट तक आ गई, इस मामले का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो साभार_Twitter

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article