देश

वक्फ कानून पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, भाजपा और NC-पीडीपी विधायकों में नोकझोंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2025, 10:53 AM IST

Ruckus in Jammu and Kashmir Assembly : स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि 'मैंने नियम देखा है और नियम 56 एवं नियम 58 के उप नियम 7 के मुताबिक ऐसा कोई भी मामला जो कि कोर्ट में हो उसे पर चर्चा नहीं कराई जा सकती। चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और मेरे पास उसकी एक प्रति है ऐसे में नियम साफ कहता है कि कार्य स्थगन प्रस्ताव के जरिए इस पर चर्चा नहीं कराई जा सकती।'

Image

वक्फ संशोधन कानून पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा।

Ruckus in Jammu and Kashmir Assembly : वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पारित होने के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। नेशनल कांफ्रेंस और महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीडीपी ने केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के खिलाफ विधानसभा में विधेयक लाने की मांग की। सदन में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने इस का विरोध किया। इसको लेकर सदन में काफी हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

मामला SC, चर्चा नहीं करा सकते-स्पीकर

स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि 'मैंने नियम देखा है और नियम 56 एवं नियम 58 के उप नियम 7 के मुताबिक ऐसा कोई भी मामला जो कि कोर्ट में हो उसे पर चर्चा नहीं कराई जा सकती। चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और मेरे पास उसकी एक प्रति है ऐसे में नियम साफ कहता है कि कार्य स्थगन प्रस्ताव के जरिए इस पर चर्चा नहीं कराई जा सकती।'

पीडीपी के पारा ने कहा-हमारी विरासत है वक्फ संपत्ति

पीडीपी नेता वाहीद पारा ने कहा कि 'इस्लामिक धार्मिक संपत्तियां हमारी विरासत हैं जो कि हमारे पूर्वज छोड़कर गए हैं और यह मुस्लिमों का धार्मिक मामला है। मुस्लिम को शामिल किए बगैर उनसे जुड़ा कोई कानून पारित करना सही नहीं है। मुस्लिम समदाय ने इस बिल का खुलकर विरोध किया है। वक्फ की संपत्तियों को केवल संपत्ति के रूप में देखना गलत है। यह आस्था का विषय है और इसे इसी रूप में देखा जाना चाहिए।'

End of Article