देश

लालू की पार्टी का दूसरा विकेट गिरा, अनंत सिंह के बाद अब अनिल साहनी की विधायकी गई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 08:49 PM IST

अनिल कुमार साहनी से पहले बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंंह उर्फ छोटे सरकार की कुर्सी एक मामले में सजा होने के कारण जा चुकी है। अनंत सिंह की चुनावी सीट मोकामा पर अभी उपचुनाव चल ही रहा है कि लालू यादव की पार्टी राजद को एक और झटका लग गया है।

Image

राजद विधायक अनिल कुमार साहनी की सदस्यता रद्द (Facebook)

लालू यादव की पार्टी राजद भले ही नीतीश कुमार के साथ गठबंधन करके सत्ता में लौट चुकी है, लेकिन उसे झटके पर झटका ही लग रहा है। सत्ता में शामिल उसके दो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। अनंत सिंह जैसे धाकड़ विधायक की कुर्सी जा चुकी है। अब एलटीसी स्कैम में सजा पा चुके राजद विधायक अनिल कुमार साहनी की भी सदस्यता चली गई है।

बिहार विधानसभा के सचिव पवन कुमार पांडे द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार साहनी को "दोषी ठहराए जाने और सजा की तारीख से" अयोग्य घोषित कर दिया गया है। कुरहानी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले साहनी को 29 अगस्त को सजा सुनाई गई थी और दो दिन बाद तीन साल जेल की सजा सुनाई गई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 2012 में यात्रा किए बिना जाली एयर इंडिया ई-टिकट का उपयोग करके यात्रा भत्ता प्राप्त करने का प्रयास करने का दोषी ठहराया था।

घोटाले के समय साहनी राज्यसभा सदस्य थे और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ थे। साहनी कुछ महीनों के भीतर विधानसभा से अयोग्य घोषित होने वाले दूसरे राजद विधायक बन गए हैं। जिसके बाद पार्टी की ताक अब विधानसभा में घटकर 78 रह गई है। जोकि भाजपा से सिर्फ एक अधिक है।

इससे पहले बिहार के बाहुबली विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह की सदस्यता भी चली गई थी। अनंत सिंह को उनके आवास से हथियार और विस्फोटक की बरामदगी से संबंधित एक मामले में दोषी ठहराया गया है। जिसके बाद उनकी सदस्यता चली गई। अभी अनंत सिंह की सीट पर उपचुनाव चल रहा है, जहां अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनावी मैदान में है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article