देश

RSS: राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कही ये अहम बात

  • Authored by: रविकांत राय
  • Updated Mar 14, 2023, 10:05 PM IST

दत्तात्रेय होसबाले ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि उनको और ज्यादा ज़िम्मेदार होने की जरूरत है। होसबाले ने कहा कि देश में एक नैरेटीव बना है भारत को दुनिया में विश्व गुरू के तौर पर स्थापित करने के लिए हमें लगातार प्रयास करना चाहिए।

Image

संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले

RSS Karyawah Dattatreya Hosabale:राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा की 1975 में इमरजेंसी के समय मेरे जैसे न जाने कितने लोगों को जेल भेजा था कांग्रेस ने..पूरे हिंदुस्तान को जेल बना दिया था लोकतंत्र को कुचल दिया, उनको लोकतंत्र पर बोलने का क्या हक है ?

राहुल गांधी संघ को लेकर भी बयान देते रहते हैं राहुल ने संघ की तुलना कई बार मुस्लिम ब्रदर हुड और फासीवाद संगठन से की है। इस सर कार्यवाह ने कहा की हम अपना काम करते रहेंगे। हाथी आगे चलता रहेगा। वो अपने पॉलिटिकल एजेंडा के हिसाब से चलते है। उनके पूर्वजों ने भी संघ के बारे में बहुत कुछ कहा है लेकिन देश को संघ और उसके कामों के बारे में पता है।

हिन्दुत्व विचार या भारतीय विचार

हिन्दुत्व विचार या भारतीय विचार के बारे में दुष्प्रचार हुआ है। भारत के विकृत इतिहास को पचास साल में बहुत लोगों ने बताने की कोशिश की है इसलिए उसको भी ठीक करने की आवश्यकता है।

कई बार कंवर्जन करा दिया जाता है

मुस्लिम धर्म गुरू तैयार रजा के मुस्लिम राष्ट्र वाले वक्तव्य पर होसबाले ने कहा कि देश तोड़ने वाले लोगों को, टुकड़े टुकड़े गैंग को जवाब मिला है। ये विश्वविद्यालय से हुआ उनको जवाब देने वाले लोगों की कमी नहीं और सरकार कानूनी कार्यवाई करती है। हम समाज में इसको लेकर जायेंगे। देश तोड़ने वाली शक्तियां हर जगह काम कर रही हैं, इससे हमे चौंकन्ना रहना है। कई बार कंवर्जन करा दिया जाता है। डेमोग्राफी चेंज देश के लिए ख़तरा है इसको रोकने की ज़रूरत है। हम जनसंख्या नियंत्रण नहीं बल्कि जनसंख्या असंतुलन की बात करते हैं।

मीटिंग में सामजिक दृष्टि के 5 विषयों पर काम करने का निर्णय हुआ

संघ की शाखाओं में महिला स्वयंसेवकों को जोड़ने के मुद्दे पर होसबाले ने कहा कि इस पर कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन राष्ट्रीय सेविका समिति इस पर काम करती है। वहां पर महिलाएं शाखाएं चलाती हैं। इस बार हमने 3 महीने में एक बार गृहस्थी कार्यकर्ताओं की शाखा लगाने पर चर्चा की है। इस पर विचार महिला सहभागिता के नाते किया है। इस मीटिंग में सामजिक दृष्टि के 5 विषयों पर काम करने का निर्णय हुआ है। सामाजिक समरसता, छुआछूत दूर करना, फ़ैमिली वैल्यू को बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्यों पर चर्चा हुई।

रविकांत राय
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article