देश

Red Alert For Heatwave: बंगाल, ओडिशा सहित देश के इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली में पारा पहुंचा 42 के पार

Red Alert For Heatwave: मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर, ओडिशा के कुछ हिस्सों में और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

Image

देश में हीटवेव का कहर जारी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Red Alert For Heatwave: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। साथ ही IMD ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में बारिश की भविष्यवाणी भी की है।

उड़ीसा और बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी

भारतीय मेट्रोलॉजिकल विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि भीषण गर्मी की स्थिति के कारण ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल में कई दिनों से भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है और इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भी गंभीर लू की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उत्तरी ओडिशा में, हालांकि पश्चिम बंगाल की तरह नहीं, लेकिन कई दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी और इसलिए इस हिस्से के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और केरल के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

सोमा सेन रॉय ने आगे कहा कि वर्तमान में पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में तापमान बहुत अधिक और सामान्य से ऊपर है। पूर्वी भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और केरल के उत्तरी हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने बिहार और झारखंड जैसे पूर्वी भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी उत्तर प्रदेश और केरल के उत्तरी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से तूफान आने की संभावना

देश के उत्तरी हिस्सों में मौसम में अचानक आए बदलाव के बारे में बात करते हुए आईएमडी के वैज्ञानिकों ने कहा कि दिल्ली समेत कुछ हिस्सों में तेज आंधी-तूफान आया। कल बहुत तेज तूफान था लेकिन आज हम उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों में इतने ज़्यादा खराब मौसम की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। मुख्य रूप से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में गरज के साथ-साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसलिए, वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड आदि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि परसों यानी 29 अप्रैल, 2024 को उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से तूफान की गतिविधियां बढ़ेंगी। सोमा सेन रॉय ने आगे कहा कि पूर्वी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर नहीं होगा और पूर्वी क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article