देश

Reasi Terror Attack: जम्मू के ​रियासी आतंकी हमला​ केस में पहली गिरफ्तारी , दावा आरोपी ने आतंकवादियों को रसद मुहैया कराई

Arresting in Reasi Terror Attack Case: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी आतंकी हमले के मामले में पहली गिरफ्तारी की है, रसद मुहैया कराने के आरोप में एक ओवरग्राउंड वर्कर को अरेस्ट किया है।

Image

रियासी आतंकी हमला केस में पहली गिरफ्तारी

Arresting in Reasi Terror Attack Case: जम्मू के रियासी जिले में 9 जून को एक बस पर हुए आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों के साथ कथित संबंध के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला करने वाले आतंकवादियों को रसद मुहैया कराने के आरोप में एक ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार किया गया है, उसे राजौरी से गिरफ्तार किया गया है।

गौर हो कि 9 जून को शिव खोरी गुफा मंदिर से रियासी जिले के कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर पौनी इलाके के तेरयाथ गांव में आतंकी हमला होने से नौ लोगों की जान चली गई और 33 अन्य घायल हो गए इस हमले की जांच के सिलसिले में करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया है।

रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'रियासी आतंकी हमले में एक व्यक्ति को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है। वह मास्टरमाइंड नहीं है, लेकिन हमले में उसकी अहम भूमिका थी।' पुलिस के अनुसार, राजौरी निवासी आरोपी हकीम दीन पर हमले के लिए आतंकवादियों को रसद मुहैया कराने का संदेह है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संदिग्ध का स्केच जारी किया था

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संदिग्ध का स्केच जारी किया था और इसमें शामिल लोगों की जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम भी दिया था।

आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली है

गौर हो कि जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF यानी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। टीआरएफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज