देश

2000 Note News : दो हजार रुपये के नोट का सर्कुलेशन बंद ! PM Modi पर हमलावर हुआ व‍िपक्ष, जानिए- किसने क्‍या कहा

2000 Note News : भारतीय रिजर्व बैंक ने देश भर में चल रहे 2000 रुपये के नोट के प्रसार पर रोक लगा दी है। आरबीआई ने सभी बैंकों को इस संदर्भ में निर्देश दिए हैं। वहीं, इस फैसले के आते ही सियासी तूफान भी खड़ा हो गया है। तमामा नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी हैं।

Image

दो हजार के नोटों का प्रसार रुका। (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

2000 Note News : भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया। आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को लेकर सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत ग्राहकों में इनका प्रसार रोक दें। हालांकि, इस रिजर्व बैंक की इस गाइडलाइन में सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि 2000 रुपये के नोट फिलहाल वैध मुद्रा बने रहेंगे। इस ऐलान के बाद से ही सत्‍ता के गलियारे में उथल-पुथल मच गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए इसे तुगलकी फरमान बताया है। जयराम रमेश ने कहा कि, 'हमारे स्वयंभू विश्व गुरु की विशेषता है कि वे करते पहले हैं और सोचते बाद में हैं। कांग्रेस नेता कहते हैं कि 8 नवंबर 2016 के बाद बड़ी धूमधाम से 2000 रुपये के नोट लाए गए और अब वापस ले रहे हैं।

वहीं, भाजपा नेता सुशील मोदी ने इस कदम को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ कड़ा प्रहार बताया है।

सुशील मोदी ने बताया सर्जिकल स्‍ट्राइक

भाजपा के राज्‍यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरबीआई के इस फैसले को काले धन पर दूसरी सर्जिकल स्‍ट्राइक बताया है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी के दौरान लोगों को तुरंत राहत देने के लिए सरकार ने 2000 रुपए के नोट छापने शुरू किए थे। इससे आम आदमी को परेशानी नहीं होगी क्योंकि उनके पास 2000 रुपये के नोट नहीं हैं। बता दें कि सुशील मोदी शीतकालीन सत्र के दौरान कई बार दो हजार के नोटों को बंद करने का मुद्दा उठा चुके हैं। दिसंबर, 2022 में सुशील मोदी ने कहा था कि, बाजारों में से यह नोट गायब हो रहा है और एटीएम से भी नहीं निकल रहा है। काले धन में नोट के उपयोग का संशय जताते हुए उन्‍होंने इसे बंद कर देने की अपील की थी।

कांग्रेस का पीएम मोदी पर अटैक

आरबीआई के निर्देश के बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि, 'हमेशा की तरह PM मोदी का एक और फैसला गलत साबित हुआ। 2000 के नोट अब चलन में नहीं रहेंगे। याद रहे- नोटबंदी के तानाशाही फैसले के बाद इस नोट को लाया गया था। दावा था कि इससे कालाधन खत्म हो जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सारे दावे पलट गए, अब बिना सोचे-समझे लिया गया ये फैसला भी पलट गया। मोदी जी... आपसे गुजारिश है- बचकाने फैसले लेना बंद कीजिए।'

केजरीवाल ने भी साधा निशाना

बैंक से नोट को वापस लेने का आदेश आते ही दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने ट्वीट किया कि, 'पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा। इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।'

अखिलेश भी नहीं चूके

दो हजार के नोट वापस लेने के आदेश के बाद यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा कि, 'कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है… 2000/- के नोट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है लेकिन इसकी सज़ा इस देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है। शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है।'

ममता बनर्जी ने कही ये बात

नोटबदली के इस निर्देश के आते ही बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया और लिखा कि, 'यह 2000 का धमाका नहीं था बल्कि एक बिलियन भारतीयों के लिए एक बिलियन डॉलर का धोखा था। जागो मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। नोटबंदी के कारण हमने जो पीड़ा झेली है, उसे भुलाया नहीं जा सकता और जिसने यह कष्ट दिया, उसे माफ नहीं किया जाना चाहिए।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article