अध्यात्म

जुलाई-अगस्त की ये तारीखें 3 राशियों के लिए हैं भारी, पुष्य नक्षत्र में राज करेंगे ग्रहों के राजा

Sun Transit 2026: ग्रहों के राजा सूर्य जुलाई 2026 के अंत में पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह अगस्त की शुरुआत तक रहेंगे। ये समय जहां कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा, वहीं कई राशियां परेशान भी रहने वाली हैं। यहां पर आप सूर्य गोचर के सही समय और इससे प्रभावित अनलकी राशियों के बारे में जानेंगे।

Image

12 में से 3 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा सूर्य गोचर

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों में पहला स्थान प्राप्त है, जिनका एक नाम ग्रहों के राजा भी है। मुख्य रूप से सूर्य व्यक्ति की आत्मा, पिता से संबंध, घर व समाज में मान-सम्मान, लीडरशिप क्वालिटी, कंपनी में उच्च पद, सरकारी नौकरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रशासन आदि से जुड़े कार्यों का प्रतिनिधित्व करता है। वैदिक शास्त्रों में बताया गया है कि जब-जब सूर्य ग्रह की चाल बदलती है, तब-तब मानव जीवन में बदलाव आता है। अब जल्द ही सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर होने वाला है, जहां पर वह करीब 15 दिन तक रहेंगे। चलिए अब जानें सूर्य के पुष्य नक्षत्र में गोचर करने के समय और राशियों पर होने वाले नकारात्मक असर के बारे में।

सूर्य पुष्य नक्षत्र में कब से कब तक रहेंगे?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 को सूर्य पुष्य नक्षत्र में गोचर यानी कदम रखेंगे, जहां पर वह 3 अगस्त तक रहेंगे। 20 जुलाई को जहां सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर गोचर होगा, वहीं 3 अगस्त को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन देखने को मिलेगा। ऐसे में 20 जुलाई से लेकर 3 अगस्त 2026 तक का समय कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा।

सूर्य गोचर का 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

वृषभ राशि

सूर्य के शत्रु शुक्र ग्रह की राशि वृषभ के जातकों के लिए उनका 20 जुलाई को गोचर करना शुभ नहीं रहेगा। ऑफिस में आपको विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जो लोग किसी उच्च पद पर स्थित हैं, उनकी चुनौतियां कम नहीं होंगी। आएदिन कोई न कोई आपको परेशान करने का बहाना तलाशता रहेगा। साथ ही आंखों से जुड़ी कोई समस्या आपको हो सकती है।

तुला राशि

वृषभ के अलावा तुला राशि के भी शुक्र ग्रह स्वामी हैं, जिनका सूर्य से दोस्ती का रिश्ता नहीं है। ज्योतिषीय गणना का आकलन करें तो इस बार शुक्र की राशि तुला के लिए भी सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर करना लाभकारी नहीं रहने वाला है। इन 15 दिनों में आपको कोई भी बड़ी सफलता मिलने के योग नहीं हैं, बल्कि पैसों की कमी रहने वाली है। इसके अलावा हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि

शनि को कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है, जो सूर्य के दोस्त नहीं हैं। इस बार सूर्य का ये गोचर उनके दुश्मन ग्रह की राशि कुंभ के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। सैलरी बढ़ने के कोई आसार नहीं है, इसलिए उम्मीद न लगाएं। अति अहंकार के कारण आप किसी बड़ी मुश्किल में भी फंस सकते हैं। इसके अलावा कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण थकान भी अधिक रहेगी।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

End of Article