देश

Ranya Rao की मुसीबतें नहीं हो रही कम, अब DRI ने कसा शिकंजा; एक्ट्रेस पर लगाया 102 करोड़ रुपये का जुर्माना

Ranya Rao Gold Smuggling Case: दुबई से अवैध सोना तस्करी मामले में जेल में बंद एक्ट्रेस रान्या राव की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। राजस्व विभाग निदेशालय की ओर से रान्या को 102.55 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। 2 सितंबर को रान्या समेत चार आरोपियों को जेल भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक, जुर्माना न भरने पर रान्या की संपत्ति जब्त हो सकती है।

Image

DRI की ओर से रान्या राव को 102.55 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। (फोटो साभार: पीटीआई)

Photo : PTI

Ranya Rao Gold Smuggling Case: सोना तस्करी मामले में सजा काट रहीं एक्ट्रेस रान्या राव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। राजस्व विभाग निदेशालय की ओर से रान्या को 102.55 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अवैध रूप से सोना तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस दौरान डीआरआई अधिकारियों ने रान्या राव के पास से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त किया था।

एक साल की सजा काट रही रान्या

2 सितंबर को रान्या समेत चार आरोपियों को जेल भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक, जुर्माना न भरने पर रान्या की संपत्ति जब्त हो सकती है। इससे पहले विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी निवारण अधिनियम (COFEPOSA) सलाहकार बोर्ड ने रान्या को 1 साल की सजा सुनाई है।
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!