देश

Ranchi: विपक्षी गठबंधन INDIA की उलगुलान महारैली में बवाल, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; टूटी कुर्सियां

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2024, 05:19 PM IST

Ranchi Ulgulan Rally: विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की 'उलगुलान न्याय' रैली में जमकर बवाल देखने को मिला है। गठबंधन की उलगुलान महारैली में कई कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए, जिससे हंगामा शुरू हो गया। ऐसी तस्वीरें सामने आई जो एकता के तमाम दावों पर सवाल खड़ा करता है। जानें सारा विवाद।

Image

विपक्षी दलों की रैली में बवाल।

Ulgulan Rally: INDI गठबंधन की उलगुलान महारैली में अचानक बवाल शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की रैली में कुछ कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। बवाल इस कदर बढ़ गया कि एक कार्यकर्ता का बुरी तरह घायल हो गया और उसका सिर फट गया। जहां विपक्षी दल इस रैली के जरिए एकता का प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे, वहां से ऐसी तस्वीरें सामने आई जो एकता के तमाम दावों पर सवाल खड़ा करता है।

कैसे और क्यों शुरू हुआ हंगामा?

बताया जा रहा है कि झारखंड के चतरा जिला के लोगों ने कार्यकर्ताओं के बीच में घुस के हंगामा किया। ये बवाल बढ़ता चला गया और मारपीट कर की नौबत आ गई। जानकारी के अनुसार हंगामा करने वाले लोग चतरा के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। यही नहीं तस्वीरों में देखा गया कि वहां मौजूद लोगों ने कुर्सियां भी फेंकी।

रैली में क्या बोले तेजस्वी यादव?

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए 'अन्याय' के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुं‍हतोड़ जवाब देगी। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की 'उलगुलान न्याय' रैली में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचने के बाद तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

उन्होंने कहा, 'झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारा उद्देश्य देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है।' विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के एकजुट होने का दावा करते हुए यादव ने कहा, '400 सीट की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है।'

तेजस्वी यादव के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के रैली में मौजूद रहीं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रैली के लिए रांची पहुंचे। प्रभात तारा मैदान में हो रही रैली में कुल 28 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article