देश

Rampur: कुछ परिवारों ने 'इस्लाम' छोड़ की 'हिंदू धर्म' में वापसी, आजम खान पर लगाए ये गंभीर आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 08:18 PM IST

Rampur religion Conversion: उत्तर प्रदेश के रामपुर से धर्मांरण का मामला सामने आया है, यहां 12 परिवारों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. रामपुर में 12 परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की है
  2. ये है कि ये सभी परिवार रामपुर के ही रहने वाले थे
  3. धर्म वापसी के लिए मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम पहंचे

रामपुर में सत्ता परिवर्तन होते ही वहां से एक खबर सामने आई है, वहां पर 12 परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की है, ऐसा बताया जा रहा है कि आजम खान के सत्ता से बाहर होते ही हिंदू से मुस्लिम बने इन परिवारों ने फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर ली है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनकी वापसी मुजफ्फरनगर जिले के योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर ने कराई है।

ये सभी परिवार रामपुर के ही रहने वाले थे

बताते हैं कि इन परिवारों का आरोप है कि कुछ साल पहले उन्होंने आजम खान के दवाब की वजह से धर्म परिवर्तन किया था और अब फिर से वो हिंदू धर्म में शामिल होकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि ये सभी परिवार रामपुर के ही रहने वाले थे, जो 12 साल बाद धर्म वापसी के लिए मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम पहंचे और वहां फिर से हिंदू धर्म को अपनाया।

ये धर्मांतरण यशस्वी महाराज ने कराया है इसके लिए उन्होंने गंगाजल से शुद्धिकरण करा और गायत्री मंत्र का उच्चारण करवाकर उनकी हिंदू धर्म में वापसी कराई है।

आरोप लगाया- 'उनकी संपत्तियां भी हड़प लीं गईं'

इन लोगों ने आजम खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं , उनका कहना है कि जबरन आजम खान के गुर्गों ने धर्मांतरण कराने के लिए उनपर भारी दवाब बनाया साथ ही उनकी संपत्तियां भी हड़प लीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article