देश

बिहार में और रोचक होगा चुनावी मुकाबला, सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी BSP, नहीं करेगी किसी से गठबंधन

बसपा के वरिष्ठ नेता रामजी गौतम ने गुरुवार बिहार चुनाव में उतरने की घोषणा की। बसपा के चुनाव मैदान में आने से एनडीए और महागठबंधन दोनों की जमीनी लड़ाई और मुश्किल हो जाएगी। बिहार में बसपा का जनाधार तो बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश से सटे और दलित बहुल सीटों पर पार्टी अपना असर डाल सकती है।

Image

बिहार चुनाव लड़ेगी बसपा।

Bihar Election 2025 : बहुजन समाज पार्टी (BSP) बिहार में विधानसभा की सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने कहा है कि वह किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी बल्कि अकेले चुनाव में उतरेगी। बसपा के वरिष्ठ नेता रामजी गौतम ने गुरुवार बिहार चुनाव में उतरने की घोषणा की। बसपा के चुनाव मैदान में आने से एनडीए और महागठबंधन दोनों की जमीनी लड़ाई और मुश्किल हो जाएगी। बिहार में बसपा का जनाधार तो बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश से सटे और दलित बहुल सीटों पर पार्टी अपना असर डाल सकती है।

चुनाव में आकाश आनंद करेंगे अगुवाई

पटना में मीडिया से बातचीत में रामजी ने कहा कि इस बार पार्टी बहुत मजबूती के साथ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। रामजी के साथ मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी थे। दोनों गुरुवार को साथ-साथ पटना पहुंचें।आकाश ने रोड शो किया। रोड शो के बहाने पटना की सड़कों पर अपना दम दिखाया।

राज्य में धीरे-धीरे कमजोर होती गई बसपा

साल 2000 के चुनाव में बसपा 5 सीटें जीतने में सफल रही। जबकि 2005 के चुनाव में उसे दो सीटें मिलीं। 2009 के उप चुनाव में एक सीट पर पार्टी जीत गई लेकिन उसके बाद से किसी चुनाव में पार्टी खाता नहीं खोल पाई है। बसपा इस बार युवा चेहरे आकाश आनंद को आगे कर अपना दम खम दिखाना चाहती है। बिहार में युवा वोटरों की तादाद काफी ज्यादा है। बिहार में करीब 58% आबादी 25 वर्ष से कम उम्र की है। आनंद युवा हैं ऐसे में बसपा की नजर युवा वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने पर है।

इन इलाकों में बसपा का वोट बैंक

यूपी से सटे जिलों गोपालगंज, चंपारण और शाहाबाद क्षेत्र बसपा का जनाधार है। पार्टी दलित वोट में पिछड़ा औरत पिछड़ा का तड़का लगाना चाहती है. इसी क्रम में साहू जी महाराज की जयंती मनाई गई और जाति विशेष को साधने की कोशिश हुई। बसपा की ओर से पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में साहू जी महाराज की जन्म जयंती के मौके पर सम्मेलन का आयोजन किया कार्यक्रम में बिहार भर से आए बसपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article