देश

Ram Mandir Donation Row: 'जिन्होंने जीवन राम को दिया, उन पर ऐसे इल्जाम क्यों?', चंपत राय के भाई ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा विवाद और एसआईटी जांच के बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर इस्तीफे की चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है। इस बीच बिजनौर निवासी उनके छोटे भाई सुनील बंसल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह भाजपा और राम मंदिर ट्रस्ट की छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि एसआईटी को निष्पक्ष जांच करने दी जानी चाहिए और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी चंपत राय की छवि का बचाव करते हुए उन्हें लंबे समय से मंदिर सेवा से जुड़ा बताया।

Image

चंपत राय के छोटे भाई सुनील बंसल ने राम मंदिर चंदा विवाद पर दी प्रतिक्रिया। ANI

Photo : ANI

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चंदा चढ़ावा विवाद को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर इस्तीफे की चर्चाओं के बीच उनके छोटे भाई सुनील बंसल का बयान सामने आया है। बिजनौर निवासी सुनील बंसल ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह विपक्षी दलों की ओर से भाजपा और राम मंदिर की छवि खराब करने की कोशिश है।

सुनील बंसल ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है और जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई पर लगाए जा रहे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।

‘50 साल से मंदिर आंदोलन और सेवा से जुड़े हैं चंपत राय’

बिजनौर के नगीना से संबंध रखने वाले चंपत राय लंबे समय से राम मंदिर आंदोलन और मंदिर प्रबंधन से जुड़े रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी पहले अपना पैतृक जीवन छोड़कर खुद को राम मंदिर से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था। चंपत राय के परिचितों और स्थानीय लोगों ने भी उनके समर्थन में बयान दिए हैं। उनका कहना है कि चंपत राय की सार्वजनिक छवि साफ-सुथरी रही है और उन पर लगाए जा रहे आरोपों को जांच पूरी होने तक अंतिम सत्य नहीं माना जाना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने भी किया समर्थन

कुछ स्थानीय निवासियों ने कहा कि चंपत राय वर्षों से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और उनके खिलाफ सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, उनके भाई ने दोहराया कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।

बता दें कि गुरुवार को (25 जून) SIT जांच के नतीजों के आधार पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज करवाई। इसी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई और चंदे की गिनती करने वाले कर्मचारियों सहित आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया। खबरों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति की जांच के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों के पास से बड़ी मात्रा में बेहिसाब नगदी और महंगी चीजें जब्त कीं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article