देश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर का निर्माण आखिर कब तक हो जाएगा पूरा? जानें हर सवाल का जवाब

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 11:15 AM IST

Ram Mandir: राम मंदिर का निर्माण आखिर कब तक पूरा हो जाएगा? ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। विस्तृत क्षेत्र में फैले मंदिर परिसर में अन्य ढांचे भी होंगे।

Image

कब तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण?

Photo : Twitter

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर का पूरे विधि-विधान से उद्घाटन तो हो जाएगा, लेकिन लोगों के मन में एक सवाल बार-बार उठ रहा है। हर कोई जानना चााहता है कि आखिर अयोध्या में बन रहे इस भव्य मंदिर का पूरा निर्माण कब तक हो जाएगा?

कब तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण?

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने खुद इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। विस्तृत क्षेत्र में फैले मंदिर परिसर में अन्य ढांचे भी होंगे। मिश्रा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हम सभी भगवान राम द्वारा कर्तव्य निर्वहन में प्रदर्शित की गई मर्यादा का पालन कर रहे हैं।'

7,000 से अधिक लोगों को किया गया आमंत्रित

अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने समारोह में 7,000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया है। निर्माण कार्य के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, 'अभी, भूतल का निर्माण हुआ है, पहली और दूसरी मंजिल का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।'

राम मंदिर के निर्माण में कितनी चुनौतियां आईं?

निर्माण कार्य में चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'प्रतिदिन चुनौतियां आती हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि चुनौतियों का हल अपने आप हो जाता है। अगली सुबह, हम देखते हैं कि समाधान खुद ब खुद हो गया है।' न्यास के महासचिव चंपत राय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी कार्य इस तरह से नहीं किया जाएगा जो नियमों, सिद्धांतों, मर्यादा पुरषोत्तम राम के जीवन के खिलाफ हो। मिश्रा ने कहा, 'वह बहुत स्पष्ट हैं। सरकार को जो कुछ भी कर दिया जाना है, दिया जाएगा। इसलिए हम उस मर्यादा का पालन कर रहे हैं।'

कम से कम 1,000 साल टिकने की उम्मीद

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि श्रद्धालु निर्माण की गुणवत्ता और इसके टिकाऊपन से संतुष्ट होंगे। मिश्रा ने कहा कि वे इसके कम से कम 1,000 साल टिकने की उम्मीद कर रहे हैं इसलिए 'हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं।' मूर्ति चुनने के विषय पर उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय कर राय साझा करेंगे। तीन मूर्तियां तैयार की जा रही हैं और उनमें से एक को मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति गर्भगृह में होगी स्थापित

हाल में एक आपात बैठक में, न्यास के सदस्यों ने तीनों मूर्तियों को एक क्रम प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि राय उपयुक्त समय पर इस बारे में निर्णय साझा करेंगे। मिश्रा ने कहा, 'यह स्पष्ट है कि न्यास तीनों मूर्तियों को लेगा। और भविष्य में, इन मूर्तियों का कैसे उपयोग किया जाएगा, इस बारे में न्याय निर्णय लेगा। इन तीन मूर्तियों में से एक को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि अगले चार-पांच महीनों में कम से कम 75,000 से एक लाख लोगों के मंदिर की यात्रा करने का अनुमान है।

(इनपुट- भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article