Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट के दूसरे दिन रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के तीखे प्रश्नों के उत्तर दिए। राजनाथ सिंह ने अपने ही अंदाज में एक-एक प्रश्न का मुस्कुराते हुए जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद से लेकर अग्निवीर योजना, हथियारों के मामले में आत्मनिर्भरता और विपक्षी नेताओं पर ED की कार्रवाई सहित तमाम प्रश्नों पर खुलकर बात की।
राजनाथ सिंह से पूछा गया कि जर्मना से लकर अमेरिका तक भारत में विपक्षी नेताओं को जेल में डालने पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं। इस पर आप क्या कहना चाहेंगे। इस पर राजनाथ सिंह ने तुरंत सवालिया लहजे में कहा, तो क्या भ्रष्टाचार को बढ़ने देना चाहिए? बता दें कि हाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया है और उन्हें कोर्ट ने कस्टडी में भेजा है।
कोर्ट ने जेल भेजा, हम पर जिम्मेदारी न डालें
रक्षामंत्री ने कहा, हम करप्शन फ्री समाज की बात करते हैं, लेकिन वह आइडियल स्टेज होती है। आइडियल स्टेज तक कब पहुंचेंगे नहीं कह सकते हैं, लेकिन इसे कम करने के लिए तो काम करना ही चाहिए। उन्होंने कहा, कोई यह कहता है कि इसे केंद्र सरकार ने करा दिया तो क्या कोर्ट पर भी हमारा दबाव है? जिन लोगों की बात हो रही है, उन्हें कोर्ट ने जेल भेजा है और कोर्ट ने ही उन्हें जमानत नहीं दी है। इसकी जिम्मेदारी भी हम पर क्यों? हमारी सरकार पर इसकी जिम्मेदारी किस बात की?भाजपा नेताओं पर भी होगी कार्रवाई
राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं पर एकतरफा कार्रवाई के प्रश्न पर कहा कि ED, CBI और अन्य एजेंसियां स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा, अगर इन एजेंसियों को लगेगा और उनके पास सुबूत होगा तो वह भाजपा नेता पर भी कार्रवाई करेंगे।
