देश

​Rajasthan Local Body Election 2026: जयपुर के 4 वार्डों के 5 मतदान केंद्रों पर होगा दोबारा मतदान, आखिर क्या है वजह?

Rajasthan Local Body Election 2026: राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते जयपुर नगर निगम के चार वार्डों के पांच बूथों पर नतीजे अटक गए। इन बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा, जबकि 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी। वार्ड 9, 18, 25 और 34 के इन बूथों के नतीजों के बाद अंतिम चुनाव परिणाम साफ होगा।

Image

Rajasthan Local Body Election: जयपुर के 5 बूथों पर 16 सितंबर को फिर होगी वोटिंग। AI IMAGE

Rajasthan Local Body Election 2026: राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण चार निकायों के कुछ वार्डों के नतीजे अटक गए। तकनीकी खराबी की वजह से जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा। इसकी मतगणना 17 सितंबर को की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने री-पोल को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान के बाद मतों का परिणाम प्राप्त नहीं हो सका था।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, इन पांचों मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

इन 4 वार्डों में होगा री-पोल

जयपुर नगर निगम के जिन चार वार्डों के पांच बूथों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा, उनकी जानकारी इस प्रकार है:

वार्ड नंबर 9: बूथ नंबर 111

वार्ड नंबर 18: बूथ नंबर 235

वार्ड नंबर 25: बूथ नंबर 343

वार्ड नंबर 34: बूथ नंबर 477 और 484

यानी वार्ड नंबर 34 में दो बूथों, जबकि बाकी तीन वार्डों में एक-एक बूथ पर दोबारा मतदान होगा।

ईवीएम में तकनीकी खराबी बनी वजह

जानकारी के मुताबिक, इन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण वोटिंग के बाद मतों का परिणाम प्राप्त नहीं हो सका था। इसी वजह से इन बूथों के परिणाम घोषित नहीं किए जा सके।

मामले को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इन पांचों मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है। री-पोल के दौरान मतदाता पहले की तरह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

17 सितंबर को होगी मतगणना

16 सितंबर को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन यानी 17 सितंबर की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद इन बूथों के नतीजे सामने आएंगे और संबंधित वार्डों के अंतिम चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ होगी। इस री-पोल के चलते जयपुर नगर निगम के इन चार वार्डों के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें रहेंगी। खास तौर पर उन प्रत्याशियों के लिए इन पांच बूथों के वोट अहम होंगे, जिनके बीच जीत-हार का अंतर कम है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article