देश

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ राजस्थान डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने राजस्थान पर्यटन विकास पर की चर्चा

Rajasthan Tourism: राजस्थान की डिप्टी सीएम ने प्रदेश के पर्यटन को बढ़ाने के साथ ही शेखावाटी इलाके में हवेलियों के संरक्षण एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं पर भी चर्चा की।

Image

डिप्टी सीएम एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी

Rajasthan Tourism: केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में सोमवार को डिप्टी सीएम एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने भेंट कर राजस्थान पर्यटन विकास, पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की, जिनको केंद्रीय मंत्री ने पूरी सकारात्मकता से सुना और चर्चा के बिंदुओं को अमली जामा पहनाने का आश्वासन देने के साथ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

डिप्टी सीएम दिया पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बिंदुओं को समाहित करते हुए, राजस्थान में पर्यटन के विकास, नए आयाम तलाशने, सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने, ट्राइबल टूरिज्म और रूरल टूरिज्म को लेकर चर्चा की।

साथ ही राजस्थान में माइस सेंटर्स के विकास को लेकर भी बातचीत हुई।वही केंद्र पोषित विभिन्न योजनाओं के तहत राजस्थान को अधिक से अधिक सहायता एवं अनुदान मिले इस संबंध में भी कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से निवेदन किया। राजस्थान में पर्यटन की विभिन्न मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को पत्र भी सौंपा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं