देश

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बस्सी के गौ पुनर्वास केंद्र में पौधारोपण कर इको फ्रेंडली क्लब हाउस का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बस्सी के गौ पुनर्वास केंद्र में पौधारोपण कर इको फ्रेंडली क्लब हाउस का शुभारंभ किया। इस दौरान दिया कुमारी ने कहा कि गौ सेवा, गौ रक्षा और गौ संवर्धन हमारी भारतीय संस्कृति का आधार है। बांस और गाय के गोबर से बने हुए प्राकृतिक क्लब हाउस से हुई प्रभावित, कहा इस तरह की जगह बन सकती हैं पर्यटन का मुख्य हिस्सा।

Image

गौ सेवा, गौ रक्षा और गौ संवर्धन हमारी भारतीय संस्कृति का आधार- दिया कुमारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को बस्सी के ग्राम हिंगोनिया में श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट और एच. जी. फाउंडेशन के सहयोग से गौ पुनर्वास केंद्र हिंगोनिया गौशाला में गौ माता की पूजा अर्चना कर हरा चारा खिलाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर में दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने गोवंशों के लिए पौधारोपण एवं इको फ्रेंडली क्लब हाउस का शुभारंभ किया। 4 टन की क्षमता वाली चारा मिश्रण मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तथा प्राकृतिक आवासीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बांस से बने प्राकृतिक आवासों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह ना केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि इससे पर्यटकों को गौशाला में प्राकृतिक तरीके से रहने का अनुभव भी मिलेगा, जिससे वे प्राकृतिक जीवनशैली और सतत विकास के महत्व को समझ सकेंगे। पर्यावरण स्थिरता की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है, जो न केवल गोवंश के संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में भी योगदान देगा। ऐसे नवाचार हमें अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूक करने में मदद करते हैं।

Diya Kumari

Diya Kumari

गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार कर रही काम

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ ही गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। हाल में पेश किए गए राज्य बजट में गौमाता और पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रदेशभर में संचालित गौशालाओं को समय पर अनुदान दिया जा रहा हैं। ये सामाजिक सरोकार के कार्य हैं, जिसमें जनसहयोग भी बहुत जरुरी हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने का कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भी देशवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति से सराबोर ये प्राकृतिक क्लब हाऊस ग्रामीण और अग्रो टूरिज्म का मुख्य हिस्सा बन सकते हैं, जिसके लिए पर्यटन विभाग हर संभव प्रयत्न करेगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article