देश

राज ठाकरे का रेलवे को 15 दिनों का अल्टीमेटम, कहा, 'यूपी-बिहार की ट्रेनें कर देंगे बंद अगर...'

Raj Thackeray ultimatum to Railways: मनसे की ओर से कहा गया है कि अगर 15 से 20 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया जाएगा।

Image

राज ठाकरे का रेलवे को 15 दिनों का अल्टीमेटम, कहा, 'यूपी-बिहार की ट्रेनें कर देंगे बंद अगर...'

Ratnagiri Passenger Train: अक्सर उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषा के विरोध के लिए खबरों में रहने वाली राज ठाकरे की पार्टी MNS ने अब रेलवे को सीधे चेतावनी दी है। इस बार विवाद एक ट्रेन को लेकर है, जो कि बंद कर दी गई है। दरअसल, यह पूरा मामला मुंबई से कोंकण जाने वाली दादर-रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन से जुड़ा हुआ है, मनसे ने पहले की तरह इस ट्रेन को दादर तक चलाने की मांग की है।

मनसे की ओर से कहा गया है कि अगर 15 से 20 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया जाएगा।

पैसेंजर ट्रेन दादर से सीधे रत्नागिरी तक चलती थी, जिससे कोंकण जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में रेलवे ने बिना पर्याप्त कारण बताए इस ट्रेन को दिवा स्टेशन तक सीमित कर दिया।

इस फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अब उन्हें दादर से सीधे ट्रेन पकड़ने के बजाय पहले ठाणे जिले के दिवा स्टेशन जाना पड़ता है।

कोंकण के लोगों के साथ अन्याय- MNS

मनसे का कहना है कि यह फैसला कोंकण के लोगों के साथ अन्याय है और इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं के अनुसार, कोरोना काल में बंद हुई इस ट्रेन को बाद में फिर शुरू किया गया लेकिन तब से इसे दादर तक बहाल नहीं किया गया। बार-बार मांग करने के बावजूद रेलवे प्रशासन ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया, जिससे अब आंदोलन की स्थिति बन गई है।

मुंबई के एक अस्पताल में गैस पाइपलाइन लीक होने की खबर

मुंबई में नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल परिसर के अंदर मंगलवार देर रात गैस पाइपलाइन में रिसाव की सूचना मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अस्पताल परिसर के भीतर कॉलेज भवन के पास गेट नंबर एक के नजदीक रात करीब 11 बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की पाइपलाइन में रिसाव हुआ, जिसके कारण आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कदम उठाया। उन्होंने बताया कि कम से कम चार दमकल इंजन और अन्य दमकल वाहन घटनास्थल पर भेजे गए हैं। दमकलकर्मियों के साथ-साथ पुलिस एवं एमजीएल कर्मियों को भी स्थिति को संभालने तथा क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर भेजा गया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article