देश

खुशखबरी! रेल कर्मचारियों को ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, एक ऐप से होंगे कई काम आसान

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 2, 2023, 11:15 AM IST

Railway Workers Online Leave: रेलवे अधिकारी ने बताया ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम डिजिटली काम करेगा। इस सिस्टम में रेलकर्मियों की पूरी ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी। कर्मचारियों नाम, उनका पद, पीएफ नंबर, बिल, यूनिट और फैमिली डिटेल्स अपलोड होगी।

Image

रेल कर्मचारी अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Photo : BCCL

Railway Workers Online Leave: देश भर के रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब कर्मचारियों को छु्ट्टी के लिए बाबू या फिर अधिकारियों से गुहार नहीं लगानी पड़ेगी। कर्मचारी अब सीधे ऑनलाइन आवेदन कर छुट्टी अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को उन्होंने बताया, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) लीव मॉड्यूल की शुरुआत कर दी गई है। यह एक ऐसा ऐप है, जिसके माध्यम से रेल कर्मचारी छुट्टी के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

रेल कर्मियों की सारी डिटेल होगी ऑनलाइन

रेलवे अधिकारी ने बताया ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम डिजिटली काम करेगा। इस सिस्टम में रेलकर्मियों की पूरी ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी। कर्मचारियों नाम, उनका पद, पीएफ नंबर, बिल, यूनिट और फैमिली डिटेल्स अपलोड होगी। इसके अलावा अगर रेल कर्मचारी का ट्रांसफर, प्रमोशन और उन्हें अगर कोई अवॉर्ड मिला है, इसके अलावा उनका सर्विस रिकॉर्ड भी ऑनलाइन होगा।

एक ऐप से उठा सकते हैं कई फायदे

जानकारी के मुताबिक, रेल कर्मचारियों के लिए लाए गए HRMS ऐप पर रेलकर्मियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। रेलकर्मी इस एप पर ई-पास, पीएफ लोन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके आलवा अब वे छुट्टी के लिए भी इसी ऐप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों भोपाल, जबलपुर और कोटा में इस लीव मॉड्यूल की शुरुआत की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन से पारदर्शिता बढ़ेगी और कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए जो समय लगता था, उसे भी कम किया जा सकेगा।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article