देश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार सुबह 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Image

रेल मंत्री के पिता का निधन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का 8 जुलाई मंगलवार दोपहर 11 बजकर 52 मिनट पर जोधपुर एम्स में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, रेल मंत्री के पिता दाउ लाल वैष्णव पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और AIIMS जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

एम्स जोधपुर की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई है। प्रेस नोट में बताया गया कि चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन टीम के हरसंभव प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया, "यह अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के पिता श्री दाऊ लाल वैष्णव (81 वर्ष) का दिनांक 08 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:52 बजे एम्स जोधपुर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और एम्स जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रेस नोट में आगे लिखा गया, "एम्स जोधपुर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दाउ लाल वैष्णव के निधन से न केवल परिवार में बल्कि उन्हें जानने वाले लोग भी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर हर आम और खास जन अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

CM भजनलाल ने जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दाऊ लाल वैष्णव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।"

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पूज्य पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article