देश

Rahul Gandhi ने पुलवामा हमले के घटनास्थल पर जाकर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 28, 2023, 03:38 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आत्मघाती हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवानों को शनिवार को पुष्पांजलि अर्पित की।

Image

Rahul Gandhi ने पुलवामा पहुंचकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने पुलवामा (Pulwama) पहुंचकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी है, बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में हैं। भारत जोड़ो यात्रा पुलवामा जिले में पहुंच गई है। राहुल गांधी समेत अन्य लोगों ने पुलवामा हमले के घटनास्थल लेथपोरा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राहुल ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस स्थान पर पुष्पांजलि अर्पित की, जहां चार साल पहले जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले में शामिल बस को निशाना बनाया था। श्रीनगर की तरफ बढ़ रही 'भारत जोड़ो यात्रा' पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के वास्ते कुछ देर के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुकी।

गौर हो कि पुलवामा के लेथपोरा ने 2019 को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के चालीस जवान शहीद हो गए थे। इससे पहली राहुल गांधी की पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शामिल हुई। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी यात्रा से जुड़े। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सुरक्षा में विवाद होने के बाद दूसरे दिन यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article