देश

'भारत के पास कमजोर प्रधानमंत्री, जल्द एक हाइड्रोजन बम फोड़ूंगा और...', PM मोदी पर हमला करते हुए क्या बोल गए राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के H-1B वीजा पर 100,000 डॉलर शुल्क लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “कमजोर प्रधानमंत्री” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने ‘वोट चोरी’ कर चुनाव जीता है और कहा कि वे इसका सबूत “हाइड्रोजन बम” की तरह पेश करेंगे। राहुल ने कर्नाटक CID जांच और CEC पर जानकारी रोकने का भी आरोप लगाया।

Image

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री बताया।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर (88 लाख रुपये) का शुल्क लगाए जाने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि भारत के पास एक ‘‘कमजोर प्रधानमंत्री’’ हैं।

उन्होंने जुलाई, 2017 में ‘एक्स’ (उस समय के ट्विटर) पर किए गए अपने एक पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। उस पोस्ट में भी कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘‘कमजोर प्रधानमंत्री’’ होने का आरोप लगाया था।

H-1B वीजा में बदले नियमों पर क्या बोले राहुल गांधी?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को दावा किया, ‘‘मैं इस बात को दोहराता हूं, भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘कुछ गैर आप्रवासी कामगारों के प्रवेश पर रोक’ संबंधी सरकारी आदेश पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। इस फैसले के तहत उन कामगारों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, जिनके एच1बी आवेदन के साथ एक लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं किया गया होगा।

हम एक हाइड्रोजन बम का खुलासा करने जा रहे: राहुल गांधी

वहीं, दूसरी ओर उन्होंने 'वोट चोरी' का जिक्र कर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूतों पर कहा, "हम इसे इस तरह से दिखाने जा रहे हैं कि भारत में किसी को भी संदेह नहीं रहेगा कि नरेंद्र मोदी जी ने 'वोट चोरी' की है और चुनाव जीता है। हम एक हाइड्रोजन बम का खुलासा करने जा रहे हैं जो स्थिति की वास्तविकता को पूरी तरह से नष्ट कर देगा। हम जो कह रहे हैं उसके हमारे पास खुले और बंद सबूत हैं।"

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कल जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो हमने जो प्रस्तुत किया, वह काला और सफेद सच है। कर्नाटक में CID जांच चल रही है। CID ने विशेष रूप से उन फोन नंबरों की जानकारी मांगी है जिनका इस्तेमाल इस 'वोट चोरी' के लिए किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार CEC हैं। CEC वह जानकारी नहीं दे रहा है जो कर्नाटक CID मांग रहा है। CEC पर इससे बड़ा कोई अभियोग नहीं हो सकता। पुलिस जानकारी मांग रही है और चुनाव आयुक्त नहीं दे रहे हैं। हम एक ऐसा हाइड्रोजन बम दिखाने जा रहे हैं जो हालात की हकीकत को पूरी तरह से बदल देगा। हम जो कह रहे हैं उसके हमारे पास साफ-साफ सबूत हैं।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article