देश

राहुल गांधी का तीखा हमला: असम CM को बताया सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, दिल्ली दरबार में अर्पित करता है चढ़ावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2024, 09:59 PM IST

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा, भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के चर्चे असम में हर जबान पर हैं, पर भ्रष्टाचार के इस पेड़ की जड़ दिल्ली में है। ये मोदी का कठपुतली मॉडल है।

Image

राहुल गांधी

Photo : Twitter

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो न्याया यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला किया है। राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट पर असर में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर असम के मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने बिना नाम लिए हुए हिमंता बिस्वा को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया और कहा कि इसकी जड़ें दिल्ली में हैं।

राहुल गांधी ने पोस्ट किया, भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के चर्चे असम में हर जबान पर हैं, पर भ्रष्टाचार के इस पेड़ की जड़ दिल्ली में है। ये मोदी का कठपुतली मॉडल है, जहां मुख्यमंत्रियों का काम राज्य के संसाधनों को निचोड़ कर उसका चढ़ावा दिल्ली दरबार में अर्पित करना है। उन्होंने आगे लिखा, हम एक ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जहां असम के संसाधन, असम के लोगों को मज़बूत करें। यहां की पहचान अपनी सांस्कृतिक विविधता के साथ साथ औद्योगिक हब के रूप में भी हो। हर हाथ रोज़गार हो, हर हाथ तरक्की हो।

असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के उत्तर लखीमपुर शहर में इसके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई और बैनर फाड़ दिए गए। मुख्य विपक्षी दल ने घटना से संबंधित कुछ वीडियो जारी करते हुए यह दावा भी किया कि यह हमला भाजपा सरकार के सहयोग से किया गया तथा यह मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा और भाजपा की घबराहाट को दिखाता है।

खरगे बोले- हम डरने वाले नहीं

इस बीच पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस तरह के हमले से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों पर हुए शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़े जाने की कड़ी निंदा करते हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान द्वारा दिए गए हर अधिकार और न्याय को कुचलने एवं ध्वस्त करने का प्रयास किया है। वह (भाजपा) लोकतंत्र का उल्लंघन कर उनकी (कांग्रेस) आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी असम में भाजपा सरकार द्वारा अपनाई गई हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन पिट्ठुओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। हमारी लड़ाई और राहुल गांधी की न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अटूट है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article