देश

लद्दाख में राहुल गांधी का नया रूप आया सामने, 53 साल की उम्र में युवाओं जैसा जोश; फर्राटे से दौड़ाई बाइक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 19, 2023, 02:51 PM IST

Rahul Gandhi Ladakh Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद-कारगिल (एलएएचडीसी-कारगिल) के लिए मतदान से कुछ हफ्ते पहले अपनी लद्दाख यात्रा के दौरान पैंगोंग झील गए।

Image

लद्दाख में राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Ladakh Visit: लद्दाख दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज एक अलग ही रूप देखने को मिला। 53 साल के राहुल गांधी ने यहां वो कारनामा किया जिसका सपना लगभग हर युवा देखता है। लद्दाख की सड़कों पर बाईक राइडिंग का। राहुल गांधी ने भी कुछ समय पहले अपना सपना बयां किया था कि वो बाइक से लद्दाख की यात्रा करना चाहते हैं, जिसे अब उन्होंने पूरा कर लिया है।

तस्वीरें की शेयर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद-कारगिल (एलएएचडीसी-कारगिल) के लिए मतदान से कुछ हफ्ते पहले अपनी लद्दाख यात्रा के दौरान पैंगोंग झील गए। वायनाड सांसद ने इंस्टाग्राम पर लद्दाख की अपनी बाइक यात्रा की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- "पैंगोंग झील के रास्ते में, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।"

पैंगोंग झील के पास रुकेंगे राहुल

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पैंगोंग झील के पास एक पर्यटक शिविर में रात भर रुकेंगे। कांग्रेस के लेह जिले के प्रवक्ता और एलएएचडीसी-लेह में विपक्ष के नेता त्सेरिंग नामग्याल ने शुक्रवार को कहा- "वह पैंगोंग झील नहीं गए थे, इसे देखना चाहते थे और कुछ समय बिताना चाहते थे।"

पहली यात्रा

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित किए जाने के बाद से राहुल की यह पहली लद्दाख यात्रा है। राहुल गांधी गुरुवार को लद्दाख पहुंचे। जहां लेह हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शुक्रवार को लेह में एक कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत की।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article