देश

जिस बंगले से बेआबरू होकर निकले थे राहुल गांधी, उसमें अब नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता? ये होगा नया ठिकाना!

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 18, 2023, 10:42 AM IST

Rahul Gandhi New Bangla: इस्टेट ऑफिस ने राहुल गांधी से आठ दिन के अंदर जवाब देने को कहा था कि उन्हें वही घर चाहिए या नहीं। हालांकि, राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में एक और बंगला देखा है। उन्होंने अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लुटियन जोन में 7 सफदरजंग लेन स्थित आवास का दौरा किया था।

Rahul Gandhi New Bangla: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसदी गंवाने के बाद जिस बंगले से बेआबरू होकर निकले थे, शायद उस बंगले में वो अब जाना नहीं चाह रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने बंगले को लेकर ऑप्शन मांगे हैं, जिसके बाद उन्हें 7 सफदरजंग लेन का बंगला का ऑप्शन दिया गया है।

तलाश रहे विकल्प

आईएनएस के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने आवास के लिए 12 तुगलक लेन के अलावा एक और विकल्प तलाश रहे हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में सांसद के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद 12 तुगलक लेन का अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया था, 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाने के बाद उन्हें वही आवास आवंटित किया गया था।

बंगला देखने प्रियंका के साथ गए थे राहुल गांधी

इस्टेट ऑफिस ने राहुल गांधी से आठ दिन के अंदर जवाब देने को कहा था कि उन्हें वही घर चाहिए या नहीं। हालांकि, राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में एक और बंगला देखा है। उन्होंने अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लुटियन जोन में 7 सफदरजंग लेन स्थित आवास का दौरा किया था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने 7 सफदरजंग लेन में शिफ्ट होने का फैसला किया है या 12 तुगलक लेन वाला आवास ही रखेंगे।

क्या है सफदरजंग लेन हाउस का इतिहास

7 सफदरजंग लेन हाउस महाराजा रणजीत सिंह गायकवाड़ के कानूनी उत्तराधिकारियों को आवंटित किया गया था, उन्हें संसद सदस्य के रूप में वर्ष 1980 में यह घर आवंटित किया गया था। महाराजा 27 नवंबर 1989 तक सांसद रहे और 27 दिसंबर 1989 को आवंटन रद्द कर दिया गया।

सोनिया के घर हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सूरत अदालत द्वारा 2019 मोदी उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के एक महीने बाद 22 अप्रैल को अपना आवास खाली कर दिया था। इसके बाद वह अपनी मां और पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ में शिफ्ट हो गए थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article