देश

मोदी जी, दिखावा छोड़िए और पेपर लीक माफिया पर वार कीजिए, छात्रों पर नहीं...राहुल का पीएम पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा, और यह फूलप्रूफ भी नहीं है, यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफ़िया भी। फिर अगला प्रतिबंध किसपर लगाएंगे? व्हाट्सएप पर?

Image

राहुल का पीएम मोदी पर निशाना

Photo : PTI

Rahul Gandhi on Paper Leak: कांग्रेस ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के सरकार के कदम पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि पेपर लीक होने से रोकने के लिए चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिखावा छोड़कर पेपर लीक माफिया पर वार करना चाहिए।

परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी

नीट-यूजी 2026 (NEET-UG) की दोबारा परीक्षा से पहले, सरकार ने मंगलवार को भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल पर 22 जून तक के लिए अस्थायी रोक लगा दी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) का कहना है कि यह कदम नकल कराने वाले रैकेट और गलत जानकारी से निपटने के लिए उठाया गया है।

अब यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, टेलीग्राम पर प्रतिबंध मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा है। यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लगा दो। उनका कहना है कि लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम पर पढ़ते हैं, नोट्स, टेस्ट सीरीज, डिस्कशन...हर तरह से तैयारी करते हैं। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि वह सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?

दिखावे की कोई कमी नहीं होगी...

राहुल गांधी ने कहा, और यह फूलप्रूफ भी नहीं है, यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफ़िया भी। फिर अगला प्रतिबंध किसपर लगाएंगे? व्हाट्सएप पर? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएंगी। प्रश्नपत्र वायुसेना के विमानों से भेजे जाएंगे। दिखावे की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं, क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आंसू रुला रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, मोदी जी, दिखावा छोड़िए। माफिया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं। ‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए, वरना देश का युवा अपना हक़ लेना जानता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article