देश

जंतर-मंतर से राहुल का सरकार पर हमला, बोले-बेरोजगारी, संसद की सुरक्षा पर सवाल किया तो 150 MPs को बाहर कर दिया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 02:07 PM IST

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि इसका कारण बेरोजगारी है। देश में भयंकर बेरोजगारी है। इस देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा, 'मैंने किसी से कहा कि एक शहर में छोटा सा सर्वे कराओ और पता लगाओ कि इस देश के युवा सोशल मीडिया पर कितने घंटे रहते हैं।

Rahul Gandhi: संसद से 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ 'इंडिया' ब्लाक के नेताओं ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी और संसद की सुरक्षा में सेंध पर गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछने पर 150 सांसदों को संसद से बाहर कर दिया गया। राहुल ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध कैसे लगी, यह तो सवाल है लेकिन दूसरा सवाल बेरोजगारी का भी है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि मीडिया ने बेरोजगारी का मुद्दा नहीं उठाया।

सेंध लगाने वाले क्यों आए थे, सवाल यह भी है-राहुल

जंतर-मंतर पर राहुल ने कहा, 'संसद लोग जंप करते हुए अंदर आ गए। थोड़ा धुआं फैलाया, बीजेपी के सांसद सब भाग गए। वो अलग बात है। जो अपने आपको देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई। उसे टीवी पर आपको नहीं दिखा। हमें दिख रहा था। अंदर कैसे आए? सुरक्षा में सेंध कैसे लगी? गैस का सिलेंडर ला सकते थे तो कुछ और भी ला सकते थे। दूसरा सवाल भी है। उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था?'

'जो बाहर किए गए वे जनता की आवाज'

राहुल गांधी ने कहा कि इसका कारण बेरोजगारी है। देश में भयंकर बेरोजगारी है। इस देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा, 'मैंने किसी से कहा कि एक शहर में छोटा सा सर्वे कराओ और पता लगाओ कि इस देश के युवा सोशल मीडिया पर कितने घंटे रहते हैं। जो जानकारी आई, मैं हैरान रह गया। पता चला कि साढ़े सात घंटे युवा फेसबुक इंस्टाग्राम और ट्विटर पर रहते हैं। राहुल ने कहा कि ये 150 लोग जो संसद से बाहर हुए हैं, ये केवल व्यक्ति नहीं हैं। ये हिंदुस्तान की जनता की आवाज हैं। मीडिया लोगों का ध्यान भटकाता है।

'लोकतंत्र के लिए हर कीमत चुकाएंगे'

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोग कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कतर के 'फादर अमीर' शेख हमद के सम्मान में आज पूरे भारत में राष्ट्रीय शोक: आधा झुका रहेगा तिरंगा

कतर के 'फादर अमीर' शेख हमद के सम्मान में आज पूरे भारत में राष्ट्रीय शोक: आधा झुका रहेगा तिरंगा

आज की ताजा खबर, 13 जुलाई 2026 हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनाव, बहरीन में बजे मिसाइल अलर्ट सायरन...अमित शाह का आज गुजरात में कार्यक्रम, भारत में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक, बैंकॉक में 27 मरे

भारतीय सेना में महा-सुधार की तैयारी; नए CDS इसी महीने रक्षा मंत्री के सामने पेश करेंगे 'थियेटराइजेशन' का फाइनल ब्लूप्रिंट

भारतीय सेना में महा-सुधार की तैयारी; नए CDS इसी महीने रक्षा मंत्री के सामने पेश करेंगे 'थियेटराइजेशन' का फाइनल ब्लूप्रिंट

केंद्र सरकार ने बदला सेंट्रल विस्टा का नाम, अब होगा'कर्तव्य भवन एरिया'; मनोहर लाल खट्टर ने किया एलान

केंद्र सरकार ने बदला सेंट्रल विस्टा का नाम, अब होगा'कर्तव्य भवन एरिया'; मनोहर लाल खट्टर ने किया एलान

देशभर में कमजोर पड़ा मानसून; उत्तराखंड में रेड अलर्ट तो बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा बढ़ा

देशभर में कमजोर पड़ा मानसून; उत्तराखंड में रेड अलर्ट तो बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा बढ़ा