देश

ओडिशा के राज्यपाल की कुर्सी छोड़कर आए रघुवर दास बनाए जा सकते हैं झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इसके बाद रविवार सुबह वह दुमका पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में रघुवर दास के साथ उनकी मीटिंग हुई। ‘बैक टू बैक’ इन दोनों मुलाकातों को पार्टी में संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

Image

रघुवर दास

ओडिशा के राज्यपाल के पद से छह माह पहले इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति में लौटे रघुवर दास को झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद का दायित्व मिल सकता है। वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद से पार्टी के भीतर राज्य में नए नेतृत्व के विकल्पों पर चल रही चर्चा पर अब विराम लगने की संभावना है।

बाबूलाल मरांडी ने दोनों मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खुद इसकी तस्दीक की। उन्होंने शुक्रवार की शाम अमित शाह से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।”

दिल्ली से लौटने के बाद मरांडी रविवार को इंटरसिटी ट्रेन से रांची से दुमका पहुंचे और इसके बाद वहां सर्किट हाउस में रघुवर दास के साथ उनकी मुलाकात हुई। मरांडी ने बताया कि रघुवर दास से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई। रघुवर दास ने दो दिनों से संथाल परगना में सीएम हेमंत सोरेन के इलाके में कैंप कर रखा है। उन्होंने रविवार को हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में “जन चौपाल” भी लगाई। वह पिछले दो महीने से राज्य के विभिन्न इलाकों का दौरा कर पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर रहे हैं। जिलों में स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में वह हेमंत सोरेन की सरकार पर हमलावर भी हैं।

रघुवर दास के इन दौरों और कार्यक्रमों को राज्य में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं और समर्थकों को नए सिरे से एकजुट करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से संकेत मिलने के बाद ही रघुवर इस तरह सक्रिय हुए हैं। भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी ने हाल में संपन्न हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा है। यह तय है कि वह इस पद के साथ प्रदेश अध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी में नहीं रहेंगे। प्रदेश नेतृत्व संभालने के लिए रघुवर दास को एक बार फिर से आगे करने की तैयारी है। वह पहले भी दो बार झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी वह संगठन में सक्रिय रहे हैं। उनकी पहचान राज्य में पार्टी के सबसे बड़े ओबीसी लीडर के तौर पर रही है। वह राज्य के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री भी रहे, जिन्होंने झारखंड में वर्ष 2014 से 2019 तक पूरे पांच साल भाजपा की सरकार चलाई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात