देश

झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल, इंद्र सेना रेड्डी बनीं त्रिपुरा की गवर्नर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 11:16 PM IST

बुधवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Image

रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल (Raghubar Das )

भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा को का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही भाजपा की सीनियर लीडर इंद्र सेना रेड्डी को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये नियुक्ति की है।

राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

बुधवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है । इसमें कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं रघुवर दास

रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। वह वर्तमान ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल का स्थान लेंगे। प्रोफेसर लाल को 25 मई, 2018 को राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था और चार दिन बाद 29 मई को शपथ ली। उन्होंने सत्यपाल मलिक का स्थान लिया, जो बिहार के साथ-साथ ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article