ECI Media Awards 2025: टाइम्स ग्रुप के रेडियो मिर्ची ने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता जागरूकता पर अपने अभियान के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) श्रेणी में चुनाव आयोग का पुरस्कार जीता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर रेडियो मिर्ची को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रेडियो मिर्ची को मिला ECI का सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेडियो मिर्ची को लोकसभा चुनाव के दौरान उनके कैंपेन 'MY VOTE MY VOICE' के लिए सम्मानित किया। रेडियो मिर्ची की तरह से यह सम्मान ईएनआईएल के सीईओ यतीश महर्षि ने प्राप्त किया। बता दें कि चुनाव आयोग ने रेडियो डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर पूरे दो माह का अभियान चलाया। अभियान में विविध दर्शकों को शामिल करने के लिए उसे रचनात्कम ढंग से डिजाइन किया गया था।
रेडियो मिर्ची के बारे में
रेडियो मिर्ची टाइम्स ग्रुप का एक रेडियो प्लेटफॉर्म चैनल है जिसकी पहुंच 63 शहरों में 13 भाषाओं के जरिए 5 करोड़ से ज्यादा लोगों तक है। चाहे बात श्रीनगर की हो या फिर वाराणसी की रेडियो मिर्ची हर जगह अपने स्टेशनों के माध्यम से लोगों के दिलों में राज कर रहा है।
