देश

Punjab Flood: 'जलप्रलय' से जूझ रहे पंजाब का दौरा करेंगे PM मोदी, देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर

भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। पंजाब के 1600 से अधिक गांव डूब गए और करीब 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिसे 1988 के बाद की सबसे भीषण बाढ़ माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा करेंगे।

Image

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे पीएम मोदी।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

Punjab Flood: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और स्थिति की समीक्षा करेंगे। बता दें कि देश के कई राज्यों में मौसम का कहर जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जबरदस्त तबाही मची है।

पंजाब के 1600 से ज्यादा गांव बाढ़ के कारण डूब गए। 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

1988 के बाद पंजाब ने सबसे भयंकर बाढ़ देखी है, राज्य सरकार ने केंद्र से अपील है कि उसे हर तरह की राहत सामग्री दी जाए। एनडीआरएफ के जवान भी मुस्तैद हैं और बोट के जरिए लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं।

PM मोदी को रिपोर्ट सौंपेंगे 'मामा' शिवराज

इससे पहले गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार को पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि वह पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) को राज्य में बाढ़ की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। चौहान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं पंजाब में हुए नुकसान की एक विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपूंगा। संकट बड़ा है लेकिन केंद्र सरकार इस संकट से उबरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।’’

पंजाब सरकार ने भारी बारिश और नदियों के उफान के बाद सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। लगभग 1,48,590 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और 1,400 से ज़्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं जिससे 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

बारिश ने लोगों का हाल किया बेहाल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जनजीवन बेहाल हो चुका है। इन राज्यों में इस साल सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article