देश

'क्या वन नेशन, वन हसबैंड' BJP की नई योजना है?', BJP के 'घर घर सिंदूर' अभियान पर CM मान का सवाल

लुधियाना पश्चिम सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए भगवंत मान ने कहा कि 'हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? आप सिंदूर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इन्होंने सिंदूर को मजाक की चीज बना दिया है।' सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे भाजपा से पूछा कि 'क्या वन नेशन, वन हसबैंड' आपकी नई योजना है।

Image

लुधियाना पश्चिम सीट पर हो रहा है उपचुनाव।

Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'घर घर सिंदूर अभियान' को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने भगवा पार्टी पर 'सिंदूर' के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। लुधियाना पश्चिम सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए मान ने कहा कि 'हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? आप सिंदूर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इन्होंने सिंदूर को मजाक की चीज बना दिया है।' सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे भाजपा से पूछा कि 'क्या वन नेशन, वन हसबैंड' आपकी नई योजना है। AAP सीएम के इस बयान पर विवाद खड़ा हो सकता है। भाजपा उन्हें घेर सकती है।

भाजपा ने इस तरह की किसी योजना से इंकार किया है

आम आदमी पार्टी के नेता मान 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सिंदूर बांटने की रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। हालांकि, भाजपा ने इस तरह की किसी योजना से इंकार किया है। मान ने कहा, 'वे कह रहे हैं कि वे हर घर में सिंदूर भेजेंगे। सिंदूर यदि आपके घर आएगा तो क्या आप मोदी के नाम पर लगाएंगे? क्या वन नेशन, वन हसबैंड आपकी नई योजना है?' बता दें कि घर-घर सिंदूर बांटे जाने की रिपोर्टों पर AAP नेता संजय सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। सिंह ने X पर अपने एक पोस्ट में कहा, 'दो चुटकी सिंदूर की कीमत आप क्या जानते हैं मोदी जी?'

फाइनल के लिए पंजाब किंग्स को शुभकामनाएं दीं

आईपीएल 2025 के फाइनल मैच को लेकर सीएम मान ने पंजाब किंग्स को जीत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की टीम को जीत की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में अच्छा खेल दिखाया। मान ने कहा कि सेमीफाइनल के दिन वह डेढ़-पौने दो बजे तक मैच देखे। पंजाब की टीम ने बहुत अच्छा किया। आज फाइनल है। आप भी देखें और टीम का सपोर्ट करें।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!