देश

Punjab: रिश्वत मांगने वालों के नाम सार्वजनिक करो, कार्रवाई करना हमारी जि़म्मेदारी,सीएम मान की अपील

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 12:10 AM IST

मुख्यमंत्री द्वारा समराला के तहसील दफ़्तर और सुविधा केंद्र का औचक दौरा, पंजाब में धान की चल रही खरीद पर संतोष जताया कहा- पराली के मसले पर पंजाब के किसानों को जि़म्मेदार ठहराना गलत।

Image

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

राज्य को भ्रष्टचार से मुकम्मल तौर पर मुक्त करने के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब निवासियों को काम करवाने के बदले रिश्वत मांगने वालों के नाम प्रसारित करने की अपील करते हुये कहा कि ऐसे भ्रष्ट तत्वों के के खि़लाफ़ सरकार सख़्त से सख़्त कार्यवाही करेगी।हाँ तहसील दफ़्तर और सुविधा केंद्र का औचक दौरा करने के मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और यदि काम करवाने के बदले रिश्वत लेने की शिकायत सामने आती है तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने रिश्वत मांगने वालों की शिकायत करने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन भी स्थापित की है और अब तक इस पर हासिल हुई शिकायतों के आधार पर भ्रष्टाचारियों के खि़लाफ़ कार्यवाही की भी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने लोगों को मुखातिब होते हुये कहा, 'मैं आपसे अपील करता हूं कि यदि कोई भी आपके पास से रिश्वत मांगता है तो तुरंत हमें बताओ। ऐसे रिश्वतखोरों के खि़लाफ़ कार्यवाही करना हमारी जि़म्मेदारी है। आपके सहयोग के साथ ही शासन को भ्रष्टाचार से मुकम्मल तौर पर मुक्त करना यकीनी बनाया जायेगा।'

bhagwant mann on bribe

bhagwant mann on bribe

सभी विभागों की स्थिति में सुधार लाने के लिए बड़े स्तर पर यत्न

विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जि़क्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी विभागों की स्थिति में सुधार लाने के लिए बड़े स्तर पर यत्न कर रही है जिससे लोगों को प्रशासनिक सेवाएं हासिल करने में किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि 70 सालों की उलझी हुई व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है जिस कारण कुछ समय बाद बड़े सुधार देखने को मिलेंगे।

ग़ैर-कानूनी कॉलोनियों के बारे पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी परिवार को बेघर नहीं करेंगे और सरकार इन कॉलोनाईजऱों के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की गलतियाँ और मनमानियों का प्रभाव इन लोगों पर नहीं पडऩे देंगे।

धान की ढुलाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों को भी बरतने की इजाज़त दी गई

धान की चल रही खरीद पर संतोष ज़ाहिर करते हुये भगवंत मान ने कहा कि फ़सल की खरीद के लिए किये गए योग्य प्रबंधों के कारण इस बार किसानों को किसी किस्म की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और पहली बार हुआ कि कुछ घंटों के अंदर ही किसानों के खातों में अदायगी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों से धान का एक दाना भी पंजाब में आने नहीं दिया जिस कारण खरीद प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल रही है। यहाँ तक कि एक्ट में अपेक्षित व्यवस्था करके धान की ढुलाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों को भी बरतने की इजाज़त दी गई है।

'पराली जलाने का मुद्दा अकेले पंजाब का नहीं बल्कि उत्तरी भारत का मसला'

पराली जलाने से होते प्रदूषण के लिए पंजाब को जि़म्मेदार ठहराने पर सख़्त शब्दों में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने का मुद्दा अकेले पंजाब का नहीं बल्कि उत्तरी भारत का मसला है परन्तु केंद्र सरकार पंजाब के मेहनतकश किसानों को कसूरवार ठहरा कर घटिया स्तर की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पराली जलाने का हल निकालने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे थे परन्तु इन प्रस्तावों पर बिना कोई विचार किये रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ए. सी. कमरों में बैठे हुए लोगों को ज़मीनी हकीकतों को नहीं समझते जिस कारण यह मसला हल करने के लिए सहृदय यत्न नहीं किये जा रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवा के गुणवत्ता सूचक अंक में अधिक प्रदूषण वाले शहरों में हरियाणा के फरीदाबाद और चरखी दादरी का नाम भी आता है परन्तु कसूरवार सिर्फ़ पंजाब को ठहराया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से माँग की कि सांझे मसले को सांझी जि़म्मेदारी के साथ ही सुलझाया जा सकता है, किसी एक राज्य को जि़म्मेदार बता कर मसले का हल नहीं होना।

इस दौरान भगवंत मान ने तहसील दफ़्तर और सुविधा सैंटर का दौरा करके मुलाजिमों और उपस्थित लोगों के साथ बातचीत की और सरकार की तरफ से प्रदान की जा रही प्रशासनिक सेवाओं के बारे जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि ज़मीन की तक्सीम आदि के बारे निष्पक्ष ढंग से फ़ैसला लिया जाये जिससे सभी पक्षों के लिए इंसाफ यकीनी बनाया जा सके।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article