Prithviraj Chavan On Operation Sindoor: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसपर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन हम पूरी तरह हार गए थे। उन्होंने दावा किया कि 7 तारीख को आधे घंटे तक हवाई लड़ाई हुई, उसमं हम पूरी तरह हार गए, चाहे लोग इसे मानें या ना मानें। लड़ाई के दौरान भारतीय विमानों का मार गिराया गया। एयर फोर्स जमीन पर थी और एक भी विमान नहीं उड़ा।
उन्होंने आगे कहा कि अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से कोई विमान उड़ता, तो पाकिस्तान द्वारा उसे मार गिराए जाने की बहुत ज्यादा संभावना था।
उन्होंने ये भी कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा कि सेनी की एक किलोमीटर भी मूवमेंट नहीं हुई। दो या तीन दिनों में जो भी कुछ हुआ वो हवाई युद्ध और मिसाइल युद्ध था।
सशस्त्र बलों का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई: गिरिराज सिंह
कांग्रेस के दिग्गज नेता के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने जमकर हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों की वीरता का अपमान करने का किसी को अधिकार नहीं है। ऐसा करने वाले कभी भी राष्ट्रहित के बारे में नहीं सोच सकते। सशस्त्र बलों का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "सेना का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की पहचान बन गया है। यह सिर्फ पृथ्वीराज चव्हाण का बयान नहीं है; राहुल गांधी ने भी इसी तरह के बयान दिए हैं। ये सभी बयान राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाते हैं, यही कारण है कि राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी ऐसे नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।
ऑपरेशन सिंदूर की कहानी
उन्होंने आगे कहा कि ये बयान उनकी सेना-विरोधी मानसिकता को उजागर करते हैं। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारतीय सेना ने सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की थी।
भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में भारत ने 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया।
आतंकिया के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने बौखलाकर भारत पर 100 से अधिक ड्रोनों से हमला कर दिया। हालांकि, दुश्मन देश के सारे ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह किए।
