देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भरेंगी राफेल विमान से उड़ान, अंबाला एयरबेस बनेगा ऐतिहासिक क्षण का साक्षी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरबेस से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति भवन ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले वे 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरबेस पर सुखोई-30 MKI से उड़ान भर चुकी हैं।

Image

राफेल लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फोटो- PTI)

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हरियाणा के अंबाला वायु सेना अड्डे से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हरियाणा के अंबाला जाएंगी, जहां वह राफेल से उड़ान भरेंगी।”

यह उड़ान भारतीय वायु सेना की आधुनिक क्षमताओं का अनुभव करने और सशस्त्र बलों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायु सेना अड्डे पर सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान से उड़ान भरी थी।

राफेल भारत की सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक है, जिसे फ्रांस से हासिल किया गया है। यह विमान अत्याधुनिक एवियोनिक्स, रडार प्रणाली और लंबी दूरी की मारक क्षमता से लैस है। अंबाला एयरबेस पर राफेल स्क्वाड्रन की तैनाती भारत की वायु शक्ति में एक बड़ा बदलाव लेकर आई थी, और अब राष्ट्रपति की उड़ान इस स्क्वाड्रन के लिए एक गर्व का क्षण मानी जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article