देश

भारतीय बेटियों ने दिया संदेश 'हम किसी से कम नहीं'....क्रिकेट विश्वकप जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वकप जीतने पर सोमवार को बधाई दी। मुर्मू ने कहा कि भारत में 140 करोड़ लोग हैं जिसमें से आधी महिलाएं हैं और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। यहां के युवा ऊर्जावान हैं और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।

Image

क्रिकेट विश्वकप जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई (PTI)

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वकप जीतने पर सोमवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं। उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती उत्सव पर यहां आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'आज पूरे देश और विश्व के लिए बहुत खुशी का दिन है, क्योंकि आज हमारी बेटियों ने पूरे विश्व को एक संदेश दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं। यहां के युवा ऊर्जावान हैं और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।'

'सभी का सहयोग जरूरी...'

मुर्मू ने कहा कि भारत में 140 करोड़ लोग हैं जिसमें से आधी महिलाएं हैं और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है।

राष्ट्रपति की इस बात का सदन में मौजूद सभी विधायकों ने मेजें थपथपाकर समर्थन किया।

पुष्कर सिंह धामी ने भी दी बधाई

इससे पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने संबोधन में विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मैं इस सदन के माध्यम से भारत मां की उन बेटियों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने कल महिला विश्वकप जीतकर हमारी करोड़ों बेटियों को एक नयी प्रेरणा दी है।'

मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य पर राष्ट्रपति समेत पूरे सदन ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से पराजित कर पहली बार विश्व कप पर कब्जा किया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article