देश

Premanand Maharaj News Today LIVE 15 January 2026: आज प्रेमानंद जी महाराज का स्वास्थ्य कैसे है, यात्रा निकलेगी या नहीं? जानिए ताजा अपडेट

Premanand Maharaj News Today, प्रेमानंद जी महाराज आज परिक्रमा में आएंगे की नहीं, ताजा खबर 15 January 2026: प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा कब निकलती है और किन रास्तों से निकलती है, इसकी जानकारी आप यहां पाएं।

Image

प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा आज है या नहीं? (फोटो- ShriHitPremanandJiMaharaj)

Premanand Maharaj News Today, प्रेमानंद जी महाराज आज परिक्रमा में आएंगे की नहीं, ताजा खबर 15 January 2026: प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा का समय अब बदल गया है। पहले जहां प्रेमानंद जी महाराज सुबह 2 बजे अपनी पदयात्रा पर निकलते थे, वहीं अब वो शाम में पदयात्रा पर निकलते हैं, जहां भक्त उनका दर्शन कर सकते हैं। प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा आज भी होगी, उनका स्वास्थ्य ठीक है।

प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा कितने बजे

प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा आज शाम 5 बजे निकलेगी। प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा वृंदावन के श्रीकृष्ण शरणम् फ्लैट से शुरू होती है और राधा केली कुंज आश्रम तक जाती है। दरअसल पहले प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा रात्रि में 2 बजे निकलती थी, लेकिन ठंड की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया और अब यह यात्रा शाम में निकलने लगी।

कहां से कहां तक जाती है प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा

नई समय-सारिणी लागू होने के बाद श्रद्धालुओं की भागीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शाम के समय पदयात्रा होने से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए दर्शन और सहभागिता कहीं अधिक सहज हो गई है। यह पदयात्रा वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण शरणम् से प्रारंभ होकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक संपन्न होती है। करीब दो किलोमीटर की इस पदयात्रा के दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई देता है। जगह-जगह भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है, जो अनुशासन में कतारबद्ध होकर संत के दर्शन की प्रतीक्षा करते हैं। अनेक अनुयायी बाइक और कारों के साथ आगे-पीछे चलते हुए पूरे मार्ग में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा माहौल रच देते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article