Bankipur By Election Result: बांकपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बाजी मार ली है । पति की जीत के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाहन्वी दास ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैं बांकीपुर और बिहार की जनता को धन्यवाद देती हूं। मैं बहुत खुश हूं।"
वहीं, जब उनसे सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सब पॉलीटिकल बातें आप उनसे ही पूछ लीजिए। बता दें कि उपचुनाव में जनसुराज पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। 25वें राउंड की गिनती होने तक प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। रुझानों के बीच प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत की।
यह बांकीपुर की जनता की जीत: पीके
रुझानों के बीच रुझानों के बीच प्रशांत किशोर ने भी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, "यह बांकीपुर की जनता की जीत है। जैसा कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था। यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का चुनाव नहीं था। यह बिहार की जनता का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश देने का प्रयास था कि उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में एक अच्छे व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए। वे नहीं चाहते कि कोई आपराधिक पृष्ठभूमि वाला या संदिग्ध आचरण, चरित्र या प्रतिष्ठा वाला व्यक्ति बिहार का नेतृत्व करे। वे एक ऐसा अच्छा मुख्यमंत्री चाहते हैं जो शिक्षा में सुधार कर सके, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सके और यह सुनिश्चित कर सके कि बिहार के बच्चों को काम के लिए कहीं और पलायन न करना पड़े।
पीके ने कहा,"महत्वपूर्ण बात यह है कि बिहार को अच्छे नेतृत्व और वास्तविक विकास की आवश्यकता है। लोकसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और अमित शाह को बिहार के सुधार, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और पलायन रोकने पर ध्यान देना चाहिए। यही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। हम सिर्फ ठेके देने के लिए विधायक नहीं बनना चाहते। हमारा एकमात्र उद्देश्य बिहार का विकास है।
