देश

Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Karnataka Sex Tape Row: कर्नाटक के चर्चित प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले की जांच कर रही SIT ने अश्लील वीडियो वाली पेन ड्राइव बांटने के आरोप में दो लोगों नवीन गौड़ा और चेतन को गिरफ्तार किया है।

Image

अश्लील वीडियो मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई

Photo : ANI

Karnataka Sex Tape Row: कर्नाटक के चर्चित प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले की जांच कर रही SIT ने अश्लील वीडियो वाली पेन ड्राइव बांटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि विशेष जांच दल ( एसआईटी ) के अधिकारियों ने जेडी (एस) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नवीन गौड़ा और चेतन के रूप में हुई है।

27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए थे प्रज्वल रेवन्ना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अग्रिम जमानत की मांग करते हुए हाईकोर्ट में पेश हुए। गिरफ्तार चेतन गौड़ा और नवीन गौड़ा ने कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के वीडियो वाले पेन ड्राइव बांटे।

वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहे थे मौजूदा लोकसभा चुनाव में हासन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार 33 वर्षीय प्रज्वल मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए थे। बाद में उनके अश्लील वीडियो का मामला खूब चर्चा में रहा।

हालांकि एसआईटी ने इसी मामले के सिलसिले में कई बार सुनवाई में शामिल होने के लिए समन जारी किया है, लेकिन प्रज्वल रेवन्ना लगातार सुनवाई से बचते रहे हैं। इंटरपोल ने अब ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है और कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।

प्रज्वल रेवन्ना ने राजनीतिक साजिश का भी लगाया आरोप

इससे पहले प्रज्वल रेवन्ना ने सोमवार को जारी एक स्वनिर्मित वीडियो में कहा था कि वह पूछताछ के लिए 31 मई को विशेष जांच दल (SIT) के समक्ष पेश होंगे। रेवन्ना ने कहा कि उनकी यात्रा पहले से तय थी, क्योंकि 26 अप्रैल को कर्नाटक में आम चुनाव के लिए मतदान के समय उनके खिलाफ कोई मामला नहीं था। उन्होंने अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश का भी आरोप लगाया, क्योंकि वह राजनीति में आगे बढ़ रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, रेवन्ना का ठिकाना अभी भी अज्ञात है और माना जा रहा है कि वह जर्मनी में हैं। निलंबित जनता दल (सेक्युलर) सांसद ने अपने परिवार, पार्टी समर्थकों और राज्य के लोगों से माफ़ी भी मांगी। रेवन्ना ने यह भी दावा किया कि वह अवसाद में चले गए और खुद को अलग-थलग कर लिया, क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं पर कथित साजिश के तहत इस मुद्दे पर चर्चा शुरू करने का आरोप लगाया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article