देश

मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को ईश्वर नहीं मानता- केजरीवाल के खिलाफ गुजरात में पोस्टरों की बाढ़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:48 PM IST

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने उस कार्यक्रम में भाग लिया था, जहां पर लोगों को हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने का संकल्प दिलाया जा रहा था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इस मामले को लेकर आप लोगों के निशाने पर है।

Image

गुजरात में लगे केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर

Photo : Twitter

गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुटी आप के खिलाफ गुजरात में कई जगहों पर पोस्टर लगे दिखाई दिए हैं। इन पोस्टरों पर केजरीवाल को मुस्लिम के भेष में दिखाया गया है। ऐसा लग रहा है कि ये पोस्टर आप के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के उस वीडियो को लेकर लगाए गए हैं, जिसमें वो एक ऐसे कार्यक्रम में दिख रहे हैं, जहां लोगों को हिंदू देवी देवता की पूजा न करने की शपथ दिलाई जा रही है।

ये पोस्टर गुजरात के राजकोट में लगे दिखे हैं। बैनर में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुस्लिम टोपी पहने फोटो छपी है। पोस्टर में लिखा है-"मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम, कृष्ण को भगवान नहीं मानता हूं।"

गांधीनगर-अहमदाबाद हाईवे, राजकोट समेत गुजरात में कई जगहों पर ये पोस्टर लगे हुए हैं। हालांकि ये पोस्टर किसने लगाया है ये जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे से पहले ये पोस्टर राज्य में लगे दिखे हैं।

बता दें कि शनिवार से एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के दौरे पर हैं। वह 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को गुजरात में अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इस बार गुजरात चुनाव में लड़ाई त्रिकोणीय हो सकती है। केजरीवाल पीएम मोदी के गढ़ में बीजेपी को चुनौती देने के लिए लगातार दौर पर दौरे कर रहे हैं। वहीं चुनाव से पहले पीएम मोदी और अमित शाह का भी दौरा हो चुका है। अभी तक चुनावी अभियान में कांग्रेस पिछड़ी दिख रही है। स्थानीय कांग्रेस नेता चुनावी तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व अभी भारत जोड़ो यात्रा पर फोकस किए हुए है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article